
नागपुर: वाठोड़ा थाना क्षेत्र में देर रात गश्त के दौरान एक बीट मार्शल पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड (पीसीआर) पर भेज दिया गया। आरोपी ने कथित रूप से सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मी के सिर पर लोहे के कड़े से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, बीट मार्शल शशिकांत पटोले और होमगार्ड श्रीराम आखरे रविवार-मध्यरात्रि गश्त पर थे। तड़के करीब 2:30 बजे तिड़के नगर स्थित एक किराना दुकान के पास कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर घर जाने के निर्देश दिए।
इसी दौरान रविराज रघुवीर बघेल (28), निवासी शिवणकर नगर झोपड़पट्टी, पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। आरोप है कि नशे की हालत में उसने पहले गाली-गलौज की और फिर हाथापाई करते हुए अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से बीट मार्शल के सिर पर हमला कर दिया।
हमले के बाद मौके पर मौजूद होमगार्ड की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। वाठोड़ा पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ पहले से नंदनवन थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री समेत अन्य मामलों में अपराध दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
स्कॉर्पियो में किडनैप... 7 किलोमीटर दूर ले जाकर थर्ड डिग्री... #nagpurnews #crime...
छात्र मुद्दे पर Youth Congress का प्रदर्शन | 'Amit Shah Jawab Do'...
हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज; शहर में वितरित होंगे 1.75...
40 लाख की प्लॉट ठगी का नया केस दर्ज, सक्करदरा पुलिस करेगी...




