Published On : Thu, May 23rd, 2019

‘घड़ी’ की बैटरी खत्म, खिला ‘कमल’

Advertisement

52.03 प्रतिशत के साथ हर दूसरे आदमी ने दिया है बीजेपी को वोट

Gondia: 17 वीं लोकसभा के लिए आज तगड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती भंडारा के लालबहादूर शास्त्री जूनियर कॉलेज में शुरू हुई।

इस संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 18 लाख 8 हजार 734 में से 12 लाख 34 हजार 896 ने 11 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हुआ। दोपहर 3.15 बजे तक हुई ताजा मतगणना में कुल 6 लाख 71 हजार 100 वोटों में से भाजपा- सेना गठबंधन उम्मीदवार सुनिल मेंढे को 3 लाख 50 हजार 974 मत (52.03 प्रतिशत) प्राप्त हुए है तथा युपीए गठबंधन प्रत्याक्षी नाना पंचबुद्धे (घड़ी) इन्हें 2 लाख 48 हजार 173 वोट (36.98%) हासिल हुए है। भाजपा उम्मीदवार सुनील मेंढे 1 लाख 2 हजार 801 मतों के साथ राकांपा प्र्रत्याशी नाना पंचबुद्धे पर बढ़त बनाए हुए है।

बीएसपी इस चुनाव में अपनी कुछ खास उपस्थिती दर्ज नहीं करा पायी है। बसपा प्रत्याशी डॉ. विजया नांदूरकर इन्हें 3.99 प्रतिशत के साथ 26,758 वोट अब तक प्राप्त हुए है, जिससे प्रतीत होता है कि, बीएसपी का कैडर वोट भी आखरी वक्त में राकांपा की ओर ट्रांसफर हो गया। सनद रहे, 2004 के चुनाव में बसपा उम्मीदवार अजाबराव शास्त्री ने 92 हजार वोट हासिल किए थे जिसकी वजह से प्रफुल पटेल को 3 हजार वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा था। विशेष उल्लेखनीय है कि, 2019 के इस चुनाव में अपनी नापंसदी जाहिर करते हुए 5903 वोटरों ने नोटा की बटन दबायी है।

Advertisement

– रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.