Published On : Sat, Feb 9th, 2019

हत्या के इरादे से किया गया जानलेवा हमला सीसीटीवी में कैद

Advertisement

दिलदहलाने वाली वारदात, दोस्तों के बीचबचाव से बची जान तहसील पुलिस थाना अंतर्गत वारदात, वाइरल हुआ वीडियो

नागपुर: नागपुर तहसील पुलिस थाना अंतर्गत एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया. घायल का नाम दीपक गौर उम्र 35 साल महेंद्र नगर निवासी बताया जा रहा है. विश्वसनीय सुत्रों के अनुसार घायल दीपक गौर की गाड़ी का पेट्रोल ख़त्म हो गया था. उन्होंने सम्राट पान पैलेस में काम करने वाले परिचित मयूर पराते से थोड़ा सा पेट्रोल मांगा। आरोपी मयूर पराते ने दीपक को पेट्रोल देने से मना कर दिया उसी बात को लेकर दीपक और मयुर के बीच कहासुनी हो गई. इस बीच गुस्साया आरोपी 28 वर्षीय मयूर पराते ने चाकू से दीपक पर हमला कर दिया. वहां मौजूद दीपक तथा मयुर के परिचित दोस्तों ने बीचबचाव करने की कोशिश की, लेकिन मयूर नचाक़ू से हमला करता ही गया. हमले के बाद वहा से भाग निकला। तहसील पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी मयूर पराते को गिरफ्तार किया यह सारा घटना क्रम वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ.

वारदात के अगले दिन घटना स्थल के पास निजी दुकानदार तथा कार्यालय के पास के सीसीटीवी कैमरे में हमले की वारदात कैद हो गई और वह वीडियो सोशल मिडिया पर वाईरल हो गया. प्राथमिक तौर पर वीडियो को देखने पर तो चार से पांच लोगो ने हमला किया गया है ऐसा दिखाई दे रहा है और तहसील पुलिस ने एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है यह बात गले से नहीं उतर रही थी। घटना स्थल तथा वीडियो देखने वालो में तरह तरह की चर्चाये होने लगी। नागपुर टुडे के पास वारदात का वीडियो आया तब हमें भी लगा की हमलावर तीन से अधिक लोग हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी. तहसील थाने के थानेदार वैभव जाधव इनसे से मिलने के बाद सारी चर्चाओं को विराम लग गया. इस वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि कैसे तीन से चार लोग हत्या का प्रयास कर रहे थे. लेकिन सच्चाई यह थी हमलावर मयूर पराते घायल दीपक गौर पर चाक़ू से हमला कर रहा है और बाकी परिचित दोस्त घायल दीपक को बचा रहे हैं और हमलावर मयूर पराते को रोक रहे हैं और चाक़ू छीनने की कोशिश कर रहे हैं. यह भी वारदात नागपुर स्मार्ट सिटी अंतर्गत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. उसके कारण वारदात का सारा घटना क्रम साफ हो चुका है कि हमलावर एक था और बचाने वाले तीन.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.