Published On : Wed, May 27th, 2015

वरोरा : 6 हजार की शराब जब्त, 1 गिरफ्तार

Advertisement

Accused
वरोरा (चंद्रपुर)। शहर में अवैध शराब बिक्री का किंग समझेजाने वाले चंद्रपुर मधुबन रेस्टोरेंट के मालिक महादेव नामदेव मारशेट्टीवार को अवैध शराब बेचते हुए वरोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रेस्टोरेंट में शराब पीने वाले चार लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ पुलिस ने रेस्टोरेंट में छुपाकर रखी 6 हजार की शराब जब्त कर ली है. रेस्टोरेंट को सील लगाया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से चंद्रपुर जिले में शराब बंदी हुई. लेकिन मधुबन बार एंड रेस्टोरेंट का मालिक महादेव नामदेव मारशेट्टीवार पुलिस को बेवकुफ बनाकर रेस्टोरेंट में खाना खाने वालों को शराब बेचता था तथा शहर के नामी लोगों को शराब की आपूर्ति करता था. पुलिस को इसकी जानकारी मिलती थी लेकीन छापा मारने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता था.

लेकिन 25 मई को मधुबन रेस्टोरेंट में हमेशा के शराबी खाना खाने आये थे. खुद मालिक हाटेल में रहकर ग्राहकों को शराब बेचता था. पुलिस को मिली गुप्त जानकारी पर दोपहर 1 बजे रेस्टोरेंट में छापा मारा गया. इस दौरान पुलिस ने 6 हजार की अवैध शराब जब्त की तथा बार मालिक महादेव मारशेट्टीवार समेत शराबी ग्राहक पुंडलिक मन्नावरे (40), अक्षय मेश्राम (40), शुभम उर्फ़ मोनू चिमुरकर (19), शैलेंद्र समर्थ (30) को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ भादंवि की धारा 65, 64, 84 के तहत मामला दर्ज कर दिया.

उक्त कार्रवाई थानेदार इंगले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अमोल सांगडे, अपराध पथक उमाकांत गौरकार, नितीन जाधव, निलेश मुले, राकेश तुराणकर ने की.

उल्लेखनीय है कि शराब बंदी के बाद भी सार्वजनिक जगह पर शराब बिक्री शुरू है. शराब किंग के गिरफ्तार होने से इस क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.