Published On : Mon, May 25th, 2015

वरोरा : बिजली वितरण कंपनी के सब-स्टेशन में आग

Advertisement


Fire
वरोरा (चंद्रपुर)।
बिजली वितरण कंपनी के बोर्डा चौक समीप स्थित सब-स्टेशन में रविवार दोपहर में आग लग गई. लेकिन इससे कंपनी का कुछ भी नुकसान न होने की जानकारी सूत्रों ने दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरोरा शहर व अन्य स्थानों पर इस सब-स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती है. यहां दो तारों में घर्षण से निकली चिनगारी गिरने से नीचे पड़ी घास में आग लगी और फैलते गई. इसका पता चलने पर कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बाल्टी, डिब्बे और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. तब तक वरोरा नगर परिषद, न.प. व जीएमआर एमको कंपनी का अग्निशामक दल घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाने में सफलता पाई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.