Published On : Mon, Mar 2nd, 2020

वर्धा रोड़ सड़क हादसा मामला : यश के बाद जख्मी शिवानी की मौत

Advertisement

नागपुर: शुक्रवार को ढाबे से बर्थडे पार्टी कर लौट रहे छात्रों की तेज रफ्तार कार पलट गई थी. बताया जाता है कि छात्रों की गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी, गवसी मानापुर के मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई.

इस भयानक हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग गंभीर जख्मी हुए थे. इसमें से गंभीर रूप से जख्मी छत्रपति चौक निवासी शिवानी गिरीपुंजे (24) का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था. हादसे में युवती के सिर पर गंभीर चोट लगी थी. उपचार के दौरान रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई.

मृतक शिवानी बेस 4 कम्पनी में आर्किटेक्चर का काम करती थी. मृत युवती के पिता रवि गिरीपुंजे वकील हैं और माता रंजना गृहिणी हैं. इस हादसे से युवती के परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है. परिवार के साथ परिसर में मातम छाया हुआ है.

इससे पहले शनिवार को गोपालनगर निवासी यश राजेंद्र रहाटे (22) की मौत हो गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.