Published On : Wed, Jul 31st, 2019

गंगा-जमुना में मकान की दीवार गिरी- 4 महिलाएं जख्मी

Advertisement

नागपुर. गंगा-जमुना परिसर में मंगलवार की रात एक मकान की दीवार ढह गई. बताया जाता है कि मलबे के नीचे 4 महिलाएं दब गईं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा.

चारों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया. बताया जाता है कि गंगा-जमुना पुलिस चौकी के समीप नामदेव रेवतकर का पुराना मकान है. रात 10 बजे के दौरान अचानक एक तरफ की दीवार ढह गई.

नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी. पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया. घटना की जानकारी मिलते ही लकड़गंज फायर स्टेशन के राजेंद्र शिरकिरवार अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए.

3 महिलाओं को तुरंत बाहर निकाल लिया गया. उन्हें अस्पताल रवाना करने के बाद 1 और महिला के मलबे में फंसे होने की जानकारी मिली. मशक्कत के बाद उसे भी बाहर निकाला गया. देर रात तक जख्मी महिलाओं के नाम पता नहीं चल पाए.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.