Published On : Wed, Jul 31st, 2019

घायल बाइक सवार को देख, पालकमंत्री ने दिखाई मानवता

Advertisement

काफिला रोककर घायलों को पुलिस वैन से पहुँचाया अस्पताल..

आज गोंदिया-भंडारा जिले के पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके ने फिर एक बार मानवता का परिचय दिया। पालकमंत्री का काफिला गोंदिया से नागपुर लौटते वक्त जब उमरेड रोड पर विहिरगाव से गुजर रहा था, तभी सड़क पर बाइक सवार बुरी तरह घायल अवस्था मे दिखाई दिए।

पालकमंत्री ने तत्काल काफिला रोककर घायलों की सहायता हेतु घटनास्थल पर पहुँचे और तत्काल प्रथम उपचार हेतु घायल दो युवकों को पुलिस वाहन में बैठाकर अस्पताल रवाना किया।

Advertisement

इसके पूर्व भी पालकमंत्री परिणय फुके अपने मानवतावादी कार्यो, आदर्श विचारों, सादगी से दिलो में छाप छोड़ चुके है। उनके लिए क्या अमीर, क्या गरीब, कौन छोटा, कौन बड़ा। उनकी नजरो में सब समान और इंसान है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और दो जिलों के पालकमंत्री होते हुए भी उनमें अहंकार नही है। इसके पूर्व वे अपने काफिले के चालक की अचानक तबीयत खराब होने पर उसे स्वयं अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराकर अपनी इंसानियत का परिचय दे चुके है जो विशेष उल्लेखनीय है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.