Published On : Thu, Apr 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

वेकोलि ने जिला सैनिक कल्याण को 4.99 लाख की राशि भेंट की

Advertisement

वेस्टर्न कोल्फील्डस लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने आज नागपुर की जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, नागपुर, श्रीमती आर. विमला, (IAS) से मुलाक़ात की और भारतीय सेना के शहीद जवानों, उनके परिवार जनों, आश्रितों के कौशल विकास एवं सैनिकों के पुनर्वास एवं आजीविका हेतु टीम वेकोलि के सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से एकत्रित की गई राशि रुपये 4,99,100.00 का चेक भेंट किया।
इस अवसर पर वेकोलि के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि इस राशि का उपयोग नागपुर जिले के सैनिकों के कल्याण, भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास, कृत्रिम अंग निर्माण, मकान निर्माण जैसे कार्यों में किया जाएगा।

Gold Rate
June 06 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,46,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

विदित हो कि वेकोलि द्वारा CSR के तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे – पेय जल, खेती के लिए पानी, खेल-कूद, पाठशाला का निर्माण, शिक्षा, गरीबों के कल्याण की योजनाएं, चिकित्सा सेवा आदि में निरंतर अपना योगदान देती रहती है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges