Published On : Wed, Feb 16th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

वाहन सरगना की गैरकानूनी कार्यप्रणालियों से वेकोलि प्रबंधन हलाकान ?

Advertisement

– प्रकरण दाबाने हेतु बारंबार झूठे आश्वासन व लालीपाप की ड्रामेबाजी


नागपूर – वेकोलि के समस्त अधिकारियों को आभास होने लगा है कि श्रमिकों को उनके हक व अधिकार दिलाने के लिए वाहन आपूर्ती का ठेकेदार बारंबार झूठे अश्वासन और लालीपाप दिखाकर शासन और मजदूर जनता को असलियत से गुमराह कर रहा है ?

इसकी गैरकानूनी करतूतों की वजह से वेकोलि मुख्यालय में कार्यरत संबंधित अधिकारी हैरान और परेशान नजर आने लगे हैं ? बताते है कि गोंदिया की तीनों वाहन एजेन्सियों के वाहन श्रमिक भी बहुत परेशान एवं हैरान तो हैं,तत्संबंध मे सच पूछा जाए तो वेकोलि बल्लारशाह क्षेत्र,वनी-नार्थ क्षेत्र,चंद्रपुर क्षेत्र,माजरी क्षेत्र और क्षेत्रीय महाप्रबंधक नागपूर क्षेत्र अंतर्गत उमरेड और सावनेर क्षेत्र की खदानों के उप क्षेत्रीय प्रबंधक, सुरक्षा अधिकारी, वेल्फेयर आफिसर, सतर्कता विभाग तथा कामगार अधिकारी द्वारा बारंबार चेतावनी-सूचना दिये जाने के बावजूद भी वाहन सरगना बाज नही आ रहा है ?

सूत्रों की माने तो वेकोलि मे वाहन आपूर्ती ठेका फर्म1). मेसर्सः बालाजी ट्रवल्स,2).मेसर्सःवेंकटेश ट्रवल्स एवं 3).मेसर्सः चौधरी ट्रवल्स इत्यादी तीनों ट्रवल्स एजेन्सियों के सभी श्रमिकों का पूर्ण-रुपेण कर्मचारी बीमा निगम,भविष्य निर्वाह निधी, बैंक अकाऊन्ट के माध्यम से न्यूनतम वेतन का भुगतान,बौनस और अन्य भत्तों का भुगतान करने मे फर्म नियोक्ता आनाकानी कर रहा है ? बताते है कि पिछले वजट वर्ष 2019–2020 तथा 2020–2021 मे जो भविष्य निर्वाह निधी राशि का भुगतान किया गया था,वह ऊंट के मुंह मे जीरा की तरह साबित हुआ है ?

बताते है कि कर्मचारी बीमा निगम अधिकारियों ने फर्म नियोक्ता संदीपकुमार गुप्ता को श्रमिकों की ESIC राशी भुगतान का नोटिस दिया था,जिसमे मात्र मेसर्सः बालाजी ट्रवल्स के श्रमिकों का आधा अधूरा ESIC रकम का भुगतान किया है परंतु अभि तक मेसर्सः व्यंकटेश ट्रवल्स व मेसर्सः चोधरी ट्रवल्स के श्रमिकों का ESIC राशि का भुगतान किया ही नही है ?

Advertisement

सूत्रों की माने तो वाहन सरगना कर्मचारी बीमा निगम अधिकारियों को नियमित गुमराह कर रहा है ?

वेकोलि खदानों में ट्रक आपूर्ती का धंधा
वेकोलि के सूत्रों की माने तो वाहन सरगना का करीबन 25 से 30 ट्रक वेकोलि मे आपूर्ती का ठेका बतौर धंधा शुरु हैl परंतु ट्रकों में कार्यरत चालक व क्लीनरों को भी श्रमिकों को मिलने वाला लाभ से वंचित रखा जा रहा है ? वेकोलि में व्याप्त चर्चाओं के मुताबिक दिन भर उन ट्रकों से वेकोलि खदानों मे आवश्यक मटेरियल और सामान की ढुलाई का कार्य करना और रात के समय ये ट्रको को कोयला तस्करी के लिए ट्रक आपूर्ती की जाने की खबर हैं ?

वेकोलि की निविदा कमेटी के सूत्रों की माने तो वे वाहन सरगना वेकोलि कर्मियों,अधिकारियों और यूनियन वालों को सुनहरे प्रलोभन देता रहता है ?

ठेका रिंग बनाने व पर्चश विभाग की खरीद फरोख्त
वेकोलि मे निविदा कमेटी इंजिनिअर सदस्यों की माने तो वरिष्ठ अधिकारियों की मिलिभगत और सांठगांठ के चलते वाहन सरगना ठेका प्राप्त करता है ? इतना ही नही अन्य प्रतिस्पर्धी निविदा धारकों के साथ रिंग बनाने तथा ई-निविदा प्रपत्र प्रस्तुत ना करने का कारनामा को अंजाम दिया जा रहा ?
बताते है कि इस तरह की गैरकानूनी कार्यप्रणालियों मे लिप्त वाहन सरगना पर आवश्यक कार्यवाई नही होने से वेकोलि अधिकारियों को हलाकान होना पड रहा है ? इस प्रकरण की जानकारी कोयला मंत्रालय तक पंहुच चुकी है ?

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.