Published On : Sat, Oct 14th, 2017

मिल गई CM केजरीवाल की चोरी हुई नीली वैगन आर कार

Advertisement

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चोरी हुई वैगन आर कार यूपी पहुंच गई है। नीली वैगनआर कार को आज गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के मोहन नगर से लावारिस हालत में बरामद किया गया।

केजरीवाल की यह कार दो ‌द‌िन पहले गायब हुई थी और शन‌िवार(14 अक्टूबर) को गाज‌ियाबाद के मोहनगर में लावार‌िस हालत में म‌िली। एसपी स‌िटी आकाश तोमर ने बताया क‌ि यह कार यहां दो द‌िन से खड़ी है। इस मामले में गाज‌ियाबाद पुल‌िस आज दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा खुलासा करेगी।

ऐसे पहुंची गाज‌ियाबाद

बता दें कि पुलिस ने कार को ढूंढते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले ज‌िनकी फुटेज से यही स्पष्ट हो रहा था क‌ि कार यूपी पहुंच गई है। फुटेज में चोर कार को दिल्ली सचिवालय से सरायकालेखां की तरफ ले जा रहा है। कार आश्रम तक नहीं पहुंची है।

हालांकि शुक्रवार शाम तक मुख्यमंत्री की कार का दिल्ली पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

मध्य जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सचिवालय के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे से पता लग रहा है कि एक युवक कार को चुराकर ले जा रहा है। लेकिन आरोपी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।

Advertisement

कार करीब पौने दो बजे चोरी हुई। हालांकि इसकी रिपोर्ट शाम करीब साढ़े चार बजे की गई।

रिंग रोड पर आईपी बस डिपो के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि चोर कार को सचिवालय से सरायकालेखां की तरफ ले जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने आश्रम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मगर आश्रम की तरफ कार नहीं गई।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.