मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चोरी हुई वैगन आर कार यूपी पहुंच गई है। नीली वैगनआर कार को आज गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के मोहन नगर से लावारिस हालत में बरामद किया गया।
केजरीवाल की यह कार दो दिन पहले गायब हुई थी और शनिवार(14 अक्टूबर) को गाजियाबाद के मोहनगर में लावारिस हालत में मिली। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि यह कार यहां दो दिन से खड़ी है। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस आज दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा खुलासा करेगी।
ऐसे पहुंची गाजियाबाद
बता दें कि पुलिस ने कार को ढूंढते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिनकी फुटेज से यही स्पष्ट हो रहा था कि कार यूपी पहुंच गई है। फुटेज में चोर कार को दिल्ली सचिवालय से सरायकालेखां की तरफ ले जा रहा है। कार आश्रम तक नहीं पहुंची है।
हालांकि शुक्रवार शाम तक मुख्यमंत्री की कार का दिल्ली पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
मध्य जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सचिवालय के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे से पता लग रहा है कि एक युवक कार को चुराकर ले जा रहा है। लेकिन आरोपी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।
कार करीब पौने दो बजे चोरी हुई। हालांकि इसकी रिपोर्ट शाम करीब साढ़े चार बजे की गई।
रिंग रोड पर आईपी बस डिपो के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि चोर कार को सचिवालय से सरायकालेखां की तरफ ले जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने आश्रम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मगर आश्रम की तरफ कार नहीं गई।
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...





