Published On : Tue, Jan 15th, 2019

खुद पर लगे आरोप पर गिरफ्तार होने के डर से वाड़ी के थानेदार ने गिरफ़्तारी पूर्व ले ली जमानत

नागपुर : वाड़ी पुलिस थाने के थानेदार प्रशांत जाधव ने अपने ऊपर मामला दर्ज होने के संदेह के चलते सत्र न्यायालय से गिरफ़्तारी से पूर्व ज़मानत ले ली। जाधव पर एक महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है हालाँकि इस मामले में अब तह एफआयआर दर्ज नहीं हुई है।

महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त भूषण कुमार उपाध्याय से भी की थी जिस पर आयुक्त ने जाँच के आदेश दिया है।

Gold Rate
28 Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,21,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,12,500 /-
Silver/Kg ₹ 1,46,900/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

थानेदार ने अपने ऊपर लगे आरोप पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज होने के संदेह के चलते पहले ही गिरफ़्तारी पूर्व जमानत की अर्जी अदालत में दी। इस मामले में सत्र न्यायालय के न्यायधीश वी एम वैद्य ने जाधव की अर्जी को मंजूरी प्रदान की है।

Advertisement
Advertisement