Published On : Tue, Apr 21st, 2015

कोराडी : “वा भीमा” कार्यक्रम को देखने उमड़ी भीड़

Advertisement


आंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम

Koradi wa re bhima program
कोराडी (नागपुर)। “वा भीमा” कार्यक्रम के कलाकार अनिरुद्ध बनकर, प्रबोधंकर के भिम गीतों की भीमांजलि ने खापरखेडा के नागरिकों को मंत्र मुग्ध कर दिया. शाम 7.30 बजे खापरखेडा प्लाज्मा कान्वेंट के मैंदान यह कार्यक्रम हुआ. इस कार्यकम का आयोजन पृथ्वीराज बोरकर ने किया. इस दौरान अनिरुद्ध वनकर का श्रीफल देकर स्नेहशील सत्कार किया गया. नागपुर जिप समाजकल्याण सभापति दिपक गेडाम ने दिप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस दौरान राका नेता अमर जैन, मोहन जैन, भाजपा के रमेश जैन उपस्थित थे.

“वा भीमा” प्रबोधनकार अनिरुद्ध बनकर ने भीम गीतों का कार्यक्रम शुरू किया. प्लाज्मा कान्वेंट स्कुल के मैदान पर लाइटिंग की रोशनाई की गई. सभी ओर नीले झंडे, पंचशील झंडे, नील पताका लगाए गए. बनकर ने अपने प्रसिद्ध गीत “मी वादलवारा “, “वाललेली काली”, “माझ्या बंधवाले सांगा”, “भाजपवाले, सेनावाले, काँग्रेस, राकावाले निवडून आले तरी, राज्य करावे लागेल भिमाच्या घटना प्रमाणे” ऐसे मधुर गीतों से प्रेक्षकों को मंत्रमुग्ध किया. इन गीतों पर भिम सैनिकों ने नृत्य किया. खापरखेडा, वलनी, सिल्लेवाडा पोटा, ईसापुर, भानेगांव, चिचोली, कोराडी-महादुला, खापरी, बोखारा, वारेगांव से अधिक संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

बनकर ने गीतों समेत कहां कि अंधश्रद्धा न पाले, बच्चों को आंबेडकर के चरित्र सिखाए. उनके फोटो घर पर लगाए. पतियों को शराब न पिने दे, रिपाई-बसपा इन दोनों राजनीति पक्ष एक हो जाए तभी भीम के विचारों के विधायक, सांसद विधानसभा समेत लोकसभा में भेज सकते है. भीम कवी वामनदास कर्डक के गीतों पर श्रोताओं के आँखों में आँसु आए थे. भीम जयंती पर शराब न पिए. उसी पैसों की बचत करके अच्छे कार्य के लिए सहकार्य करे. ग्रंथालय में स्पर्धा परीक्षा की किताबें ले. अपने भाई-बहन डॉक्टर, इंजीनियर, आय.ए.एस अधिकारी बनने चाहिए, अन्याय, अत्याचार न सहे ऐसा गीतों द्वारा कहां गया.

कार्यक्रम की सफलता के लिए संघपाल सोमकुंवर, अभा पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष पवन आवले, रवि शेंडे, जीतू बोरकर, चिंकू राउत, विनोद सोमकुंवर, मिलिंद बागडे, विशाल वांधरे, सतीश नागोशे, मनीष सिंग ने प्रयास किया। वहीं वर्षा शेंडे ने संचालन किया. इस दौरान युगा बोरकर, शुभांगी शंभरकर, हर्षल बोरकर, संयोगिता बोरकर, प्रियंका सोमकुंअर समेत असंख्य नागरिक उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.