Published On : Fri, Mar 26th, 2021

vsss महाराष्ट्र टीम ने नेहा बिटिया की शादी का संकल्प पूरा किया

Advertisement

नागपुर: VSSS महाराष्ट्र टीम ने नेहा मनवानी की शादी करवाने का। संकल्प पूरा किया।महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया ।नेहा मनवानी की शादी कटनी में 4 अप्रेल को तयहै।पिता की छोटी होटल कोरोना लॉक डाउन से बंद हो गयी जिससे पिता बेटी की शादी करवाने में पूरी तरह अक्षम थे।मोटवानी ने बताया नेहा के परिवार की परिस्तिथि देख VSSS महाराष्ट्र ने उनकी शादी का पूरा खर्चा उठाने का संकल्प किया।मोटवानी ने बताया कि उनके द्वारा एक मैसेज कर अपील की और पूरे देश से लोगो ने मदद के हाथ फैलाये ।

VSSS महाराष्ट्र महिला टीम विदर्भ महिला टीम ने भी बेहद सहयोग देकर इस पुण्यकारी कार्य को सफल बनाया बुधवार बेटी नेहा मनवानी को VSSS आफिस में बुलवा उसकी शादी का सामान उनके परिवार को सौंपा। महाराष्ट्र टीम से अध्यक्ष हिना मुनियार महासचिव सुनीता जेसवानी, विदर्भ टीम अध्यक्ष श्रीमती कंचन जगयासी, सचिव काशिश सच्चानी, महाराष्ट्र टीम कार्यकारी सचिव, साक्षी थारवानी, सचिव करिश्मा मोटवानी डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, विद्या बाखरु,,अनिता नागवानी, मुस्कान थारवानी, कंचन बत्रा, पुनिता आमेसर ने तथा युवा टीम से हितिशा ठाकुर नेहा भावनानी उपस्तिथ थे।


नेहा बिटिया को 1 सोने का कंगन, 2 कान के टॉप्स , साक्षी थारवानी द्वारा, 1 सोने की सुंदर अंगूठी विदर्भ टीम अध्यक्ष श्रीमती कंचन जग्यासी कशिश सच्चानी, 1 मोबाइल सहित शादी की साड़ी लहंगा, और शादी में लगने वाला पूरा सामान 51 हजार की FD बैंक में और सहित अनेक गिफ्ट आइटम सोंपे गए।।महाराष्ट्र महिला टीम ,विदर्भ महिला टीम नागपुर महिला टीम अध्यक्ष सुनीता बजाज के पदाधिकारी उपस्तिथ थे।

सभी बहिनो ने नेहा को दिल से आश्रीवाद दिया बहिनो का इतना प्यार देख नेहा भावुक हो उठी। कोरोना के कारण बेहद कम सदस्यों को आमंत्रित किया गया मोटवानी ने बहिनो की टीम का दिल से आभारी हूं इस नेक काम मे मुझे बेहद सहयोग कर इस मानवता के कार्य को सफल बनाया।।नेहा मनवानी परिवार VSSS के इस आदर्श रूपी कार्य से भावुक होकर आभार मानने लगा।।मोटवानी ने कहावास्तव में यह कार्य ईश्वर ने किया हम तो सिर्फ एक माध्यम बने।पूरी VSSS टीम को इस कार्य से बेहद आत्मिक सुख मिला।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.