Published On : Sat, Sep 1st, 2018

पूरे सितंबर माह चलेगा मतदाता पंजीयन अभियान

Advertisement

नागपुर: राज्य चुनाव आयोग की ओर से 1 सितंबर से मतदाता पंजीयन व विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है.

अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान नये मतदाता अपने नाम का पंजीयन करवा सकेंगे और जिन मतदाताओं को कुछ सुधार करवाना हो तो उनके लिए भी यह अवसर रहेगा.

1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का भी नया मतदाता पंजीयन किया जाएगा. इसके अलावा नाम में सुधार, पते में परिवर्तन, दोबारा नाम आदि सुधार किया जाएगा.

1 सितंबर से जिले के सभी मतदान केन्द्रों, मतदाता मदद केन्द्र, संबंधित विधानसभा मतदाता कार्यालय, विधानसभा मतदान संघ के सहायक मतदाता पंजीयन अधिकारी कार्यालय से मतदाताओं को आवश्यक फार्म नंबर 6, 6अ, 7, 8, 8 अ उपलब्ध किया गया है.

Advertisement

अभियान का उद्देश्य एक भी मतदाता वंचित न रहे, रखा गया है.जिलाधिकारी अश्विन मुदगल ने अवसर का लाभ लेने की अपील नागरिकों से की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.