Published On : Sat, Mar 2nd, 2019

आज से मतदाता पंजीयन विशेष अभियान

Advertisement

नागपुर: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता पंजीयन से वंचित रह गए मतदाताओं के लिए 2 व 3 मार्च को जिले में मतदाता पंजीयन का विशेष अभियान चलाया जाएगा. जिलाधिकारी अश्विन मुदगल ने वंचित मतदाताओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.

दोनों दिन सभी मतदान केन्द्रों में मतदान केन्द्र स्तरीय अधिकारी नागरिकों से आवेदन स्वीकार करेंगे. केन्द्र में नमूना क्रमांक 6, 7, 8 व 8अ का आवेदन उपलब्ध रहेगा.

जिलाधिकार ने अपील की है कि सभी मतदाता पंजीयन कराएं. सुविधा के लिए www.nvsp.in वेबसाइट पर भी आनलाइन नाम पंजीयन की सुविधा उपलब्ध की गई है. अधिक जानकारी वेबसाइट www.ceo.maharashtra.gov.in पर उपलब्ध है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.