Published On : Tue, Feb 21st, 2017

सात फेरे से पहले मतदान

Advertisement

Voting Before wedding
नागपुर:
वैवाहिक सूत्र में बंधकर जीवन की नयी पारी शुरु करने के पहले दूल्हे राजा ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया। नागपुर के जरीपटका क्षेत्र में रहने वाले रोहित खुशलानी आज वैवाहिक गठबंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव के लिए आगे बढ़ने से पहले उन्होंने मतदान कर जिम्मेदार नागरिक होने का अपना फ़र्ज़ बखूबी निभाया।

दूल्हे की वेश-भूषा में सजधजकर जब वह मतदान केंद्र पहुंचे तो वहां उपस्थित चुनाव अधिकारी-कर्मचारी एवं मतदाताओं ने ख़ुशी का इज़हार किया और उन्हें विवाह के लिए शुभकामनाएं दी। नागपुर टुडे भी इस जिम्मेदार शहरी को वैवाहिक जीवन की अशेष बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.