Published On : Tue, Feb 21st, 2017

एम्बूलेन्स और स्ट्रेचर पर आए मतदाता

Advertisement


नागपुर:
नागपुर महानगर पालिका का चुनाव संपन्न हो गया। मतदान को लेकर युवाओं में काफी उत्सुकता रही। शहर में ऐसे भी कई लोग हैं जिन्होंने शहर में होने के बावजूद मतदान नहीं किया। क्योंकि ऐसे लोग राजनीति को गंदा समझते हैं और मतदान नहीं करने में ही देश का हित समझते हैं। लेकिन शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों में ऐसे भी मतदाता देखने को मिले जिन्हें देखकर लोकतंत्र का महत्व समझ में आता है। एक बुजुर्ग महिला मतदान करने स्ट्रेचर पर आयी। इस महिला के साथ उसके परिजन भी साथ थे। इसी तरह एक महिला बीमार होने के बाद भी एम्बूलेन्स में बैठकर आयीऔर मतदान किया।

एक बुजुर्ग भी न चलने की स्थिति में एम्बूलेन्स में बैठकर ही आए और मतदान किया। जहां एक और कई लोग मतदान करना फिजूल और समय की बर्बादी समझते हैं। तो वही दूसरी ओर ऐसे लोग भी है जो मतदान के अधिकार का महत्त्व समझते हैं और अपने अधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देते हैं।

नीचे चित्र में दिखाई दे रहे ये वही काबिले तारीफ लोग है जिन्होंने मतदान नहीं करनेवाले लोगो को एक सन्देश दिया है और वह सन्देश यह कि मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है।



Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.