Published On : Tue, Nov 28th, 2017

बीजेपी द्वारा मतदाता सूची पेज प्रमुख नियुक्ति का काम लगभग पूरा

Advertisement

Voter List
नागपुर: भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची पर विशेष ध्यान दे रही है। बीते समय पार्टी द्वारा प्रशाषन को मतदाता सूची की कई गड़बड़ियों से अवगत कराते हुए सुधार के लिए निवेदन भी दिया गया। शहर में मतदाता सूची की पार्टी द्वारा खुद जाँच पड़ताल की जा रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश के बाद देश भर की तरह नागपुर में भी मतदाता सूची के पेज प्रमुख बनाने का अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत शहर में करीब 65 हजार पेज प्रमुखों की नियुक्ति का काम इन दिनों अंतिम चरण में है। इस अभियान का एक मकसद यह भी था की मतदाता सूची की गड़बड़ियों को लेकर खुद पार्टी जानकारी एकत्रित कर सके।

इस अभियान के तहत पेज प्रमुख को जिम्मेदारी दी गई थी की वह मतदाता सूची के पेज में आने वाले सभी नामों से व्यक्तिगत संपर्क कर उनकी स्थिति का जायजा ले। इस अभियान के तहत लगभग काम पूरा हो चुका है। पांच दिसंबर तक बीजेपी इस अभियान से जुडी अंतिम रिपोर्ट बना सकती है।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अभियान का एक मकसद सरकार की नीतियों को जनता तक पहुँचना और मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का एक जरिया भी था। पार्टी द्वारा नियुक्त पेज प्रमुख को मतदाताओं से लगातार संपर्क और पेज के सभी मतदाताओं के 100 फीसदी मतदान करवाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है। खुद केंद्रीय मंत्री और शहर से सांसद नितिन गड़करी भी इस अभियान पर ध्यान दे रहे है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.