Published On : Thu, Oct 9th, 2014

बुलढाणा : सुख-दुख में साथ निभाने वाले प्रत्याशी को वोट दें

Advertisement


शिवचरित्र के अध्येता प्रा. नितीन बाणगुडे पाटिल का आवाहन

Vijayrao shinde
बुलढाणा। 
आगामी 15 अक्तूबर को होने वाला चुनाव महाराष्ट्र के भविष्य की लड़ाई है. मतदाताओं के 5 साल का भविष्य तय करने वाली लड़ाई है. इसलिए जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ निभाने वाले और विगत 25 सालों से लगातार शिवसेना से जुड़े विजय राज शिंदे को वोट दें, उन्हें ही चुनकर दें. यह आवाहन शिवचरित्र के अध्येता प्रा. नितीन बाणगुडे पाटिल ने किया. वे राधिका होटल के निकट मैदान में आयोजित प्रचार सभा में बोल रहे थे.

इस अवसर पर गजानन मुट्ठे, दिलीप मोरे, विजय गजभिये ने शिवसेना में प्रवेश किया. बुलढाणा के शिवसेना के उम्मीदवार के प्रचारार्थ बाणगुडे की सभा शाम 7 बजे थी. बाणगुडे के दो घंटा देरी से पहुंचने के बाद भीड़ जुटी रही. प्रा. बाणगुडे ने कांग्रेस, राकांपा और भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा कि कांग्रेस के विज्ञापन में कहा जा रहा है कि सबसे आगे मेरा महाराष्ट्र. उन्होंने सवाल उठाया कि किस मामले में महाराष्ट्र आगे है. किसानों की आत्महत्या, महिलाओं की असुरक्षा, भ्रष्टाचार में हम आगे हैं. भाजपा के विज्ञापन को निशाना बनाते हुए प्रा. बाणगुडे ने कहा कि छत्रपति शिवराया को वंदन करने से महाराष्ट्र नहीं दिखेगा. वह तो हमारे दिलों में है.

Vijayrao shinde 1
इस अवसर पर सांसद प्रतापराव जाधव का भी भाषण हुआ. सभा को जिला प्रमुख दत्ता पाटिल, शांताराम जगताप, अर्जुन दांडगे, सिंधुताई खेडेकर, चंदाताई बढ़े, भोजराज पाटिल, पुरुषोत्तम नारखेडे ने भी मार्गदर्शन किया. सभा में जालिंदर बुधवत, अशोक इंगले, सुधाकर अघाव, रामेश्वर पाटिल, बुलढाणा के नगरसेवक सुभाष लहाने सहित ढेरों कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित थे.
Vijayrao shinde sabha

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.