Published On : Fri, Oct 10th, 2014

भंडारा : बसपा को जिताकर बाबासाहब की हार का बदला चुका दें

Advertisement


मायावती ने किया मतदाताओं का आहवान

Mayawati in bhandara
भंडारा। 
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने आज भंडारा के मतदाताओं का आहवान किया कि वे बसपा के उम्मीदवार को बहुमत से विजयी बनाकर बाबासाहब की हार का बदला चुका दें. उन्होंने कहा, संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहब आंबेडकर ने लोकसभा का पहला चुनाव मुंबई से लड़ा था, मगर वे वहां से हार गए थे. उसके बाद 1954 में हुए उपचुनाव में उन्होंने भंडारा से चुनाव लड़ा था, मगर पूंजीपतियों ने उन्हें पराजित करवा दिया था.

स्थानीय दसरा मैदान में आयोजित आम सभा में हजारों महिला-पुरुषों की भीड़ को वे संबोधित कर रहीं थी. ये सभा भंडारा, तुमसर और साकोली विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के प्रचारार्थ आयोजित की गई थी. मायावती ने कहा कि महाराष्ट्र में विदर्भ पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा से भी पिछड़ा हुआ है. विदर्भ में बड़े उद्योग-धंधे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पृथक विदर्भ के लिए बसपा को वोट दें. हम विदर्भ का विकास कर के दिखा देंगे. उन्होंने कहा कि आज के दौर में जाति के आधार पर मतदान किया जाता है. मगर मैं कहती हूं कि जाति के आधार पर मतदान न करें.

मायावती की इस सभा के लिए भंडारा के अलावा गोंदिया, गड़चिरोली और आसपास के जिलों के हजारों समर्थक आए थे. मायावती की सभा करीब 5 घंटे देरी से हुई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.