Published On : Fri, Feb 26th, 2021

विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र महिला टीम ने शुरू किया अनूठा उपक्रम

Advertisement

समस्त महाराष्ट्र में इसकी हो रही है सराहना–मोटवानी

नागपुर, पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संग़ठन विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया ।।कि महाराष्ट्र महिला टीम की अध्यक्ष डॉ हीना मुनियार, और महासचिव श्रीमती सुनीता जेसवानी के मार्गदर्शन में जिस सिंधी परिवार में कन्या की शादी जन्मदिन या कोई भी खुशी का अवसर हो नागपुर के बेहद ही मशहूर कीर्तनकार भाई साहब विजय सिंह जी और उनकी टीम उनके घर कीर्तन कर निहाल करेंगे।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यह सुविधा पूरी तरह निस्वार्थ और निःशुल्क रहेगी।महाराष्ट्र महिला टीम के इस कार्य की समस्त महाराष्ट्र में सराहना हो रही है।महाराष्ट्र टीम की अध्यक्ष डॉ हीना मुनियार, महासचिव सुनीता जेसवानी कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी, डॉ भाग्यश्री खेमचंदनी, करिश्मा मोटवानी ,विद्या बाखरू , मुस्कान थारवानी,पुनिता आमेसर, कोषाध्यक्ष मुस्कान ठाकुर और महाराष्ट्र की चीफ एंकरिंग और इवेंट रचेयिता, पूनम कुकरेजा, उपाध्यक्ष लीना रुघवानी,डॉ रीना कृपलानी,जयश्री छाबरानी, सुधा जेसवानी, नीलम ठाकुर, रश्मि कौरानी , अकोला से आशा वीरवानी, शेगांव से गीता काछेला,डॉ मनीषा मनवानी , नीलम ठकरानी, गोंदिया से दिव्या भोजवानी, अमरावती से डॉ कोमल उत्तराधी, सहित पूरी टीम बेहतर कार्यो से प्रभावित कर रही है। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि बुधवार को महाराष्ट्र महिला टीम ने विश्व सिंधी सेवा संगम के एकसाथ 100 सदस्य बना कर बेहद सराहनीय कार्य कर समाज को जोड़ने का बेहतरीन कार्य कर आनंदित कर दिया।

महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के कार्यालय आकर अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार महासचिव श्रीमती सुनीता जेसवानी , कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी , उपाध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी,सचिव करिश्मा मोटवानी और विद्या बाखरू, ने सदसयता फॉर्म जमा करवाये मोटवानी ने उनकी प्रशंसा कर कहा सभी बहिनो में गजब की कार्य करने की क्षमता है। बहिनो की टीम पर मुझे बेहद नाज है।

Advertisement

सोमवार को अकोला से श्रीमती आशा वीरवानी ने 50 सदस्य बनाय।उसी तरह पूर्व नागपुर की युवा अध्यक्ष श्रीमती धुर्वी मोटवानी ने अंडर 30 के तहत 20 सदस्य बनाये सभी को मेरा दिल से सलाम और सभी का अभिननन्दन , बहिनों ने साबित कर दिया कि नारी शक्ति बेहद ताकतवर है।पुरूषों से बढ़कर है।।।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.