Published On : Wed, Jun 23rd, 2021

विश्व सिंधी सेवा संगम ने विश्व विख्यात सिंधी हास्य कलाकार को अवार्ड से सम्मानित किया

Advertisement

नागपुर की महिला सेलिब्रेटियों का भी सत्कार किया।

नागपुर पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संघटन विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा मंगलवार को महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के हस्ते 51 वर्षों से सिंधी समाज के विश्वविख्यात सिंधी कलाकार सिंधी समाज के अमिताभ बच्चन गुजरात के परमानंद प्यासी का पूरे विश्व के सिंधी समाज की तरफ से अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।मोटवानी ने बताया वी एस एस एस के संस्थापक दादा गोपालदास सजनानी ने झूलेलाल के वेब प्रोग्राम में श्री प्यासीजी हास्य महिला कलाकार सीमा मोटवानी , सुप्रसिद्ध एंकर मिसेज नागपुर पूनम कुकरेजा, सिंधी समाज की प्रख्यात गायिका दृष्टि जेसवानी कुकरेजा को अवार्ड देने की घोषणा की थी जिसका समर्थन ग्रेट लायन डॉ राजू मनवानी उषा दीदी सजनानी भरत जी वटवानी ने किया।

उसी घोषणा के तहत नागपुर में विश्व सिंधी सेवा संगम के पूर्व नागपुर कार्यालय हनी अर्जुन कौशल्या टावर में सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार प्यासीजी , पूनम कुकरेजा दृष्टि कुकरेजा का वी एस एस एस अवार्ड शाल श्रीफल बुके देकर सत्कार किया इस अवसर पर महाराष्ट्र महिला टीम की डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, सुनीता जेसवानी महाराष्ट्र युवा टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी, कार्याध्यक्ष डॉ रिचा सुगंध ,महासचिव शिल्पा तलरेजा, स्वाति माखीजा ने भी अवार्ड विजेताओं को बुके देकर सत्कार किया।

Advertisement

इस अवसर पर प्यासी ने मनोरंजक चुटकुले सुना कर लोट पोट किया।।बेटियो पर भावुक गीत सुना सभी को रुलाया और वरुण देवता का पल्लव गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।।।प्यासीजी ,पुनमजी और दृष्टि जी ने विश्व सिंधी सेवा संगम का सम्मान हेतु आभार माना और सिंधी सेवा के लिए हरदम तत्पर रहेंगे।।डॉ भाग्यश्री और सुनीता ने तीनों विजेताओं का अभिनंदन किया।।कार्यक्रम का कुशलता से संचालन डॉ रिचा सुगंध ने किया आभार रीथ रूपानी और शिल्पा तलरेजा ने किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.