Published On : Sat, Oct 27th, 2018

कांग्रेस ने युवा नेता विशाल मुत्तेमवार को सौंपी चंद्रपुर जिले की कमान

Advertisement

जिम्मेदारी मिलते ही सोमवार से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान

नागपुर : कांग्रेस ने नागपुर के युवा नेता विशाल मुत्तेमवार को चंद्रपुर का प्रभारी नियुक्त किया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने ये नियुक्ति की। विशाल मुत्तेमवार को चंद्रपुर शहर के साथ जिले का चुनाव प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। विशाल के पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार का राजनीतिक करिअर जिले के तहत आने वाली चिमूर संसदीय सीट 1980 में हुआ था। बाद में विलास मुत्तेमवार ने नागपुर से चुनाव लड़ा और लंबे वक्त तक सांसद रहे। विशाल के साथ नागपुर कामठी से आने वाले शकूर नागणी को भी चंद्रपुर में ही सक्रीय किया गया है।

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागणी कार्यकर्ताओ के बीच आपसी समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी की तैयारी कर रही है। आगामी चुनावो को देखते हुए गठबंधन में फेर बदल किया जा रहा है। आक्रामक राजनीतिक रुख के लिए युवाओं को अहम कार्यो की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

विशाल मुत्तेमवार पिता की ही तरह राजनीति में सक्रीय भूमिका निभा रहे है। बीते विधानसभा चुनाव के साथ ही महानगर पालिका चुनाव में भी उन्होंने अहम जिम्मेदारी निभाई थी। चंद्रपुर गृह राज्य मंत्री हंसराज अहिर और राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार का गृह जिला है। चंद्रपुर में कांग्रेस के पास नेताओं का आपसी मतभेद किसी से छुपा नहीं है बावजूद इसके विशाल मुत्तेमवार के मुताबिक चुनाव के दौरान पार्टी के कार्यकर्त्ता मौजूदा सत्ता को हारने के लिए साथ चुनाव लड़ेंगे। जिम्मेदारी संभालते ही विशाल ने जनसंपर्क पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।

Advertisement

उनका कहना है कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। किसान,युवा आम जनता सबको महज झूठे आश्वाशन दिए गए। मोदी और फडणवीस के झूठे वादों को लेकर जनता में भरी नाराजगी है। विदर्भ में विशेष तौर पर किसान वर्ग काफी परेशान है। विकल्प के तौर पर निगाहें कांग्रेस पर तिकी है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime  #CrimeNews #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition #news

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges