Published On : Thu, May 7th, 2020

विशाखापट्टनम में जहरीली गैस रिसाव से बड़ा हादसा, अब तक 6 लोगों की मौत

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हाल ही में एक फैक्ट्री में बड़े हादसे की खबर सामने आई है कि, यहां के बिसवां इलाके में बुधवार रात को जहरीली गैस के रिसाव होने से कई लोगों की मौत हो गई है। गैस रिसाव के बाद गंध फैलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है कि, यह दरी की फैक्‍ट्री थी फैक्ट्री बिसवां कोतवाली इलाके के जलालपुर गांव में स्थित है और इसमें दरी बनाने का काम किया जाता था और रंगाई के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है।

बताया जा रहा है कि, इस फैक्‍ट्री में एक ही परिवार के 7 लोग मौजूद थे, जिनमें 3 पुरुष, 1 महिला और 3 बच्चे शामिल थे एवं इन सभी की दम घुटने से मौत हो गई है।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात :

Advertisement

हालांकि, घटनास्‍थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और फैक्‍ट्री में गैस रिसाव होने की वजह क्‍या है? फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन खबरों के अनुसार यह बात जरूर सामने आई है कि, यह हादसा चंदनपुर गांव स्थित एक एसिड फैक्ट्री में गैस रिसाव के चलते हुआ है, क्‍योंकि इसी के पास में ही एक केमिकल फैक्ट्री भी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंची, इसके अलावा डीएम और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद थाना प्रभारी अजय रावत ने बताया कि, इस फैक्ट्री के मालिक का नाम इजहारुल है। मौके पर रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं, गैस लीक के कारण कोई भी फैक्ट्री तक नहीं पहुंच पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें भी जांच के लिए पहुंच रही हैं। गैस के असर से फैक्ट्री के आसपास 5 कुत्तों समेत कई मवेशियों की भी जान गई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.