Published On : Mon, Oct 30th, 2017

वीरू ने ‘कनपुरिया बकैती’ पर किया ऐसा ट्वीट, यूपी पुलिस को देनी पड़ी नसीहत

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इन दिनों सहवाग अपनी बल्लेबाजी के लिए नहीं बल्कि ताबड़तोड़ ट्वीट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सहवाग के कई ट्वीट से सोशल मीडिया पर बवाल भी मच चुका है. सहवाग का हाल ही में किया गया एक और ट्वीट काफी सुर्खियों में है.

सहवाग आजकल कानपुर में हैं. कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले निर्णायक वनडे मुकाबले के लिए कानपुर पहुंचने पर सहवाग ने यह एक ट्वीट किया. वीरेंद्र सहवाग ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा- मैं कानपुर पहुंच चुका हूं लेकिन कनुपरिया बकैती के बारे में जितना सुना था उतना देखने को नहीं मिला अभी तक.

इस ट्वीट में सहवाग ने लोगों से कहा कि आप लोग अपनी कनपुरिया बकैती शेयर कीजिए वो भी कनपुरिया स्टाइल में .वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट पर यूपी पुलिस में एडिशनल एसपी रैंक के एक अधिकारी ने उन्हें सलाह दे डाली.

यूपी पुलिस के एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने सहवाग के ट्वीट के जवाब में लिखा कि बकैती को लेकर अगर कोई समस्या आए तो बेधड़क डायल 100 पर कॉल करें या यूपी पुलिस को ट्वीट कीजिए.

दरअसल कनपुरिया बकैती से जुड़े वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहे हैं. इसमें कार्टून के जरिए कनपुरिया लहजे में बातचीत और नोकझोंक को दिखाया जा रहा है. लोगों को यह काफी पसंद भी आ रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.