Published On : Wed, Jun 17th, 2020

Viral TikTok Video: हाथों में चाकू लहराते हुए पत्रकार के बेटे ने दी पुलिस को चुनौती

Advertisement

नागपुर- ” ऐ कबूतरों बरसों से रखे म्यान में रखी तलवार में भले ही जंग लग जाए, लेकिन अगर उस तलवार का वार शिकार पर पड़ जाए तो वो कांट डालती है ” जी नहीं यह कोई फ़िल्म का डायलॉग नही है, बल्कि टिकटॉक पर डाले गए एक वीडियो का है, जिसमें इमामवाडा पुलिस स्टेशन की हद में आनेवाले रामबाग के एक लड़के शानू ने टिकटॉक पर एक वीडियो डाला है और देखते ही देखते यह वीडियो शहर में वायरल हो गया है. वीडियो में यह हाथों में चाकू लेकर लहरा रहा है , और अपने आपको डॉन समझ रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार शानू नाम का यह लड़का शहर के एक बड़े समाचार पत्र में काम करनेवाले पत्रकार का बेटा है, यह भी जानकारी मिली है कि यह अपराधी प्रवृत्ति का है. इससे पहले भी कई शहरों में कई विवादित वीडियो ऐसे लोगों की ओर से बनाने पर उनपर कार्रवाई हुई थी. लेकिन अब बड़े पत्रकार का बेटा होने की वजह से यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस को वीडियो के माध्यम से चुनौती देने वाले शानू पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.