Published On : Fri, Sep 8th, 2017

वायरल सच: जेल में बंद बाबा राम रहीम नकली, असली तो हनीप्रीत संग हो गया फरार

Advertisement

सिरसा। आज रेप केस में 20 साल के लिए जेल के अंदर गए बाबा गुरमीत राम रहीम के डेरा में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षाबल हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा हेडक्वार्टर में घुस गए हैं। आपको बता दें कि इस वक्त 5000 जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए तैनात किया गया है।

जिसमें अर्द्धसैनिक बल, सेना, पुलिस की टीमें शामिल हैं, इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी ।निगरानी के लिए हाईकोर्ट ने एक रिटायर्ड जज एके पवार को नियुक्त किया है, जिनकी निगरानी में ही यह सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

रोहतक जेल में बंद बाबा राम रहीम असली नहीं?

लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर आग की तरह फैल गई है कि रोहतक जेल में बंद बाबा राम रहीम असली नहीं है। वो उसका हमशक्ल है, जबकि असली बाबा राम रहीम अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के साथ विदेश भाग गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि असली राम रहीम देश छोड़ कर भाग चुका है और जो रोहतक की जेल में सजा काट रहा है वो राम रहीम का डुप्लीकेट है।

बाबा रहीम के डुप्पीकेट की स्टोरी चलाई

Advertisement

दरअसल ये आग इसलिए सोशल मीडिया पर फैली है क्योंकि जिस दिन बाबा को सजा सुनाई गई थी, उसके कुछ देर बाद टीवी चैनलों पर कुछ नाटक के तौर पर बाबा रहीम के डुप्पीकेट की स्टोरी चलाई गई और उसके बाद सोशल मीडिया पर लोग नकली बाबा की कहानी गढ़ने लगे। कुछ लोगों ने लिखा है कि सरकार की बातों पर भरोसा नहीं, इसलिए अदालत जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का डीएनए टेस्ट करवाकर रिपोर्ट को सार्वजनिक करें, ताकि जनता को भरोसा हो सके कि जेल में कैद शख्स डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ही है।

सोशल मीडिया

वायरल खबर में बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों का ये इनपुट था कि बाबा का एक डुप्लीकेट तैयार किया है, जिसे बलात्कारी राम रहीम की जगह जेल भेजा जा सकता है। लोग इसे दनादन शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

क्या राम रहीम देश छोड़कर भाग गया है?

अमोल पिंजरकर का मानना है कि इस देश में कुछ भी हो सकता है, भरोसा नहीं है। क्या राम रहीम हनीप्रीत के साथ देश छोड़कर भाग चुके हैं? फिलहाल इस तरह की बातों से इस वक्त सोशल मीडिया पटा हुआ है।

खबर से सनसनी

इन बातों में कितनी सच्चाई है इस बात का दावा तो नहीं किया जा सकता है लेकिन ये जरूर है कि इस खबर ने सनसनी जरूर फैला दी है। फिलहाल वनइंडिया भी इस खबर की सच्चाई का दावा नहीं करता है, ये खबर सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर प्रसारित खबरों के आधार पर लिखी गई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.