Published On : Tue, Jul 17th, 2018

आदिवासी विद्यार्थियों के मोर्चे के साथ बदसलूकी को लेकर विपक्ष ने जताया ऐतराज

Advertisement

नागपुर: एनसीपी के दिलीप वलसे पाटील और विपक्ष के विखे पाटील ने नाशिक में आदिवासी छात्रों के मोर्चे के साथ की गई पुलिस की बदसलूकी को लेकर सरकार से जवाब मांगा.

सदन में प्रश्नोत्तर काल शुरू होने के पहले इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा. इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुलझाने के लिए जल्द ही वे मंत्रियों और वसले पाटील जैसे नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य में कुछ आदिवासी होस्टलों में डीबीटी शुरू है. जिसमें विद्यार्थियों की शिकायत थी कि उन्हें घटिया दर्जे का खाना दिया जाता है, लिहाजा पैसें हमें देकर सीधे खाना की व्यवस्था करने की बात की गई थी.

इसे ही ध्यान में रखते हुए डीबीटी योजना शुरू की गई थी. नाशिक से पुणे के लिए निकाले गए मोर्चे में पहले विद्यार्थियों की संथ्या 100 के आस पास थी जो बाद में बढ़ते बढ़ते ढाई सौ से अधिक की हो गई.

Advertisement

राज्य के आदिवासी होस्टलों में कई अनाधिकृत विद्यार्थी रहते हैं, मोर्चे के दौरान ये अनाधिकृत विद्यार्थी कुछ गड़बड़ न कर दे इसलिए सतर्कता के तौर पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था. बाद में अलग अलग जगह छोड़ दिया गया. इस पर वलसे पटील ने कहा कि उन्होंने छः माह पहले ही अनाधिकृत छात्रों के बारे में जानकारी दे दी थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.