Published On : Mon, Nov 13th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Video| गोंदिया: उम्मीदों और उमंगों से सजी ‘ रंगोली प्रदर्शनी ‘ टॉप आर्टिस्ट ने बनाई 28 आकर्षक रंगोली

Advertisement

गोंदिया: रंगोली से त्योहारों में रंग भरने की परंपरा सदियों से रही है , दीपावली पर्व में रंगोली का अपना अलग महत्व है , घर पर रंगोली बनाने से समृद्धि आती है साथ ही यह देश की संस्कृति सभ्यता विविधता और भाईचारे के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश भी देती है ।

सिविल लाइन की रंगोली पूरे शहर में प्रसिद्ध है क्योंकि रंगोली आर्टिस्टों की यहां भरमार है , 1990 से शुरू हुआ यह सफर वर्ष 2023 में भी रंगोली प्रदर्शनी के माध्यम से सामने आया जहां कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की रंगोली उकेरकर स्पर्धा में हिस्सा लेकर रंगोली के माध्यम से अपनी आर्ट का हुनर दिखाया।

इस अनोखे रंगोली एग्जीबिशन के लिए सिविल लाइन परिवार ने हनुमान चौक से लेकर पूरे परिसर को रोशनाई से सजाया था साथ ही बेहतरीन डेकोरेशन और आकर्षक रंगोली प्रतियोगिता के दर्शनों हेतु बेरिकेट्स की व्यवस्था भी की गई थी जिसे दर्शकों का भरपूर प्रोत्साहन मिला।

Advertisement

घर पर रंगोली बनाने से आती है समृद्धि

कुछ लोग किसी हुनर में इतने पारंगत होते हैं कि उनके हुनर की तारीफ शहर भर में होने लगती है ऐसा ही इलाका है सिविल लाइन जहां पर रंगोली आर्टिस्ट इतनी बेहतरीन रंगोली उकेरते हैं कि उनकी तारीफ शहर भर में होने लगती है।

इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते आर्टिस्टों ने कहा- रंगोली वह कला का गुण है जिसके माध्यम से कलाकार अपने आर्ट के जरिए संदेश देने का प्रयास करते हैं।
रंगोली , प्रेम उत्साह व साहस का भाव जगाता है दीपावली पर्व में रंगोली का अपना महत्व है जिन चीजों में आपका इंटरेस्ट हो वह खुद ब खुद नेचर में आने लगती है , जो थॉट मन में आते हैं उसमें रंग भरने से बहुत अच्छी रंगोली बन जाती है।

बता दें कि रंगोली आर्टिस्टों की कला को देखने व रंगोली दर्शनों हेतु शहर भर से लोग सिविल लाइन एरिया में उमड़ते हैं , 12 नवंबर रविवार रात 8 बजे से शुरू हुआ यह सिलसिला सोमवार तड़के 3:00 बजे तक चलता रहा।

सिविल लाइन परिवार के युवा युवतियों ने इस रंगोली स्पर्धा में हिस्सा लेकर अपनी आर्ट का हुनर दिखाया , विशेष उल्लेखनीय की रंगोली एग्जीबिशन आज भी चलेगा और पुरस्कारों की घोषणा आज की जाएगी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.