Published On : Mon, Jul 15th, 2019

विनीता साहू का तबादला नवीं मुंबई, पुणे के डीसीपी मंगेश शिंदे गोंदिया पुलिस अधीक्षक नियुक्त

Advertisement

नक्सल प्रभावित गोंदिया जिले में है कानून व्यवस्था की कई चुनौतियां

गोंदिया: राज्य की कानून व्यवस्था को ओर अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र शासन गृह विभाग के उपसचिव कैलाश गायकवाड़ ने 15 जुलाई सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की कलम 22 (एन) के तहत सक्षम प्राधिकारी की पूर्व मान्यता से भारतीय पुलिस सेवा में पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला एक स्थान से दूसरे स्थान पर कर दिया गया है।

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कर्तव्यदक्ष गोंदिया जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती विनीता साहू का तबादला पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय नवीं मुंबई पद पर किया गया है तथा इनके स्थान पर 2013 के आईपीएस केडर तथा पुणे शहर जोन-3 (पिंपरी- चिचवड़) में डीसीपी का पदभार संभाल रहे मंगेश पोपटराव शिंदे इनकी गोंदिया जिला पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्ति की गई है।

Advertisement

अप्पर पुलिस अधीक्षक पद पर निखिल पिंगले की नियुक्ति
नक्सल प्रभावित गोंदिया जिले में कानून व्यवस्था की कई चुनौतियां है, लिहाजा गृह मंत्रालय ने लॉ एन्ड आर्डर की स्थिती में सुधार हेतु खासे कदम उठाए है तथा इसी कड़ी में गोंदिया अप्पर पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त संदीप ए. आटोले का तबादला प्राचार्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (दौढ़-पुणे) हेतु किया गया है तथा उनके स्थान पर वर्धा में अप्पर पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के आईपीएस अधिकारी निखिल एन. पिंगले (भा.पो.से.) को गोंदिया पुलिस उपअधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संभवत यह पहला मौका है कि, पुलिस अधीक्षक और एडिशनल पुलिस अधीक्षक दोनों आईपीएस अधिकारी है लिहाजा नक्सल प्रभावित गोंदिया में कानून व्यवस्था के सुधार हेतु खासे कदम उठाए जा सकते है।

रवि आर्य

Advertisement
ATM में शातिर ठग का खेल! असली कार्ड रखा, दूसरा थमाया #NagpurNews #Crime #ATMFraud #ATMScam #news

ATM में शातिर ठग का खेल! असली कार्ड रखा, दूसरा थमाया #NagpurNews...

दूषित पानी से पांच दिनों में 45 लोग बीमार #vidarbhanews #gondia #newsupdate #vidarbha

दूषित पानी से पांच दिनों में 45 लोग बीमार #vidarbhanews #gondia #newsupdate...

मरे बंदर को कचरा गाड़ी में! नगर परिषद पर उठे सवाल #Savner #NagpurNews  #MonkeyDeath #AnimalRights

मरे बंदर को कचरा गाड़ी में! नगर परिषद पर उठे सवाल #Savner...

जरांगे की राजघरानों से गजट खोलने की सीधी मांग #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra

जरांगे की राजघरानों से गजट खोलने की सीधी मांग #maharashtranews #satara #newsupdate...

महामेट्रो की नौकरी का फर्जी वादा; ₹7 लाख ऐंठे! #NagpurNews #Crime  #JobFraud #Scam #MetroJobFraud

महामेट्रो की नौकरी का फर्जी वादा; ₹7 लाख ऐंठे! #NagpurNews #Crime #JobFraud...

36 हजार कंपनियों का दावा, सामंत करेंगे जांच #vidarbhanews #chandrapur #newsupdate #vidarbha #news

36 हजार कंपनियों का दावा, सामंत करेंगे जांच #vidarbhanews #chandrapur #newsupdate #vidarbha...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges