Published On : Tue, Mar 9th, 2021

विमलबाई बिबे श्रमलक्ष्मी पुरस्कार से सम्मानित

Advertisement

नागपुर : अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच और राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच शाखा महावीर वार्ड नागपुर द्वारा विश्व महिला दिवस पर मुनिभक्त, व्यवसायी विमलबाई दिगंबरराव बिबे को उनके निवास पर श्रमलक्ष्मी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

समारोह की अध्यक्षता श्री. पार्श्वप्रभु दिगंबर सैतवाल जैन मंदिर संस्था के अध्यक्ष दिलीप शिवणकर ने की. शाखा अध्यक्ष शरद मचाले प्रमुखता से उपस्थित थे. 60 वर्ष पूर्व विपरीत स्थिती में विमलबाई बिबे ने अपने व्यवसाय बढ़ाया स्वयं किताबों की बाइंडिंग करना, रूलिंग मशीन चलाना, लिया हुआ काम पूर्ण कर के पैदल चलकर संबंधित व्यक्ति के पहूंचाना साथ ही अपने परिवार की जिम्मेदारी पूर्ण करना, साहस भरा काम किया हैं.

अपने बेटे-बेटियों के शिक्षा के ध्यान देना और उन्हें योग्य बनाने का काम किया हैं. श्रीमती विमलबाई बिबे का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, मोतियों की माला, धर्म दुपट्टा, किताब, सम्मान पत्र, श्रमशक्ति पुरस्कार देकर दिलीप शिवणकर, महिला मंच की कार्याध्यक्ष कल्पना सावलकर, महामंत्री शुभांगी लांबाडे, प्रतिभा नखाते, मनीषा नखाते, स्वाति महात्मे, शरद मचाले ने सम्मानित किया. सम्मान के जवाब में विमलबाई बिबे ने कहा यह सम्मान पाकर मैं अभिभूत हूं, जीवन में संघर्ष करना, कड़ी मेहनत करने से सफलता मिलती हैं. मैंने घर के काम कर के अपने पति के व्यवसाय में हाथ बटाया और व्यवसाय में प्रगति की हैं. पुलक मंच के कार्यो से हमारे परिवार को प्रेरणा मिलती हैं. कोरोना लॉकडाउन में पुलक मंच ने प्रशंसनीय कार्य किया हैं.

यह सभी आचार्यश्री पुलकसागरजी के भक्त हैं उनका आशीर्वाद इन सभी पर रहता हैं. दूसरों के कार्यक्रम की कॉपी नहीं करना, कुछ नया कार्य कर दिखाना यह हमेशा ही पुलक मंच ने किया हैं. मेरा बेटा भी पुलक मंच परिवार में समर्पित हैं. समारोह का संचालन पुलक मंच के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोज बंड, प्रास्ताविक शरद मचाले, सम्मान पत्र का वाचन शुभांगी लांबाडे और आभार कार्याध्यक्ष कल्पना सावलकर ने माना.

Advertisement

समारोह में नरेश मचाले, रमेश उदेपुरकर, अतुल महात्मे, अमोल भुसारी, सुरेश महात्मे, राहुल महात्मे, मंगेश बिबे, मंजू बिबे, कुशल बिबे उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.