Published On : Fri, Feb 24th, 2017

विकास ठाकरे का शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Advertisement

Vikas Thakre
नागपुर:
मनपा चुनाव में ख़राब प्रदर्शन के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से विकास ठाकरे ने इस्तीफ़ा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि इस हार को ख़ुद की ज़िम्मेदारी मानते हुए वे पद से इस्तीफ़ा देना चाहते हैं। इस्तीफ़ानामा में उन्होंने इस करारी हार के पीछे पार्टी के दिग्गजों को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कामयाब हो सकती थी अगर बड़े नेता साथ देते। साथ ही चुनाव से पहले हुए अभद्र व्यवहार के लिए भी खेद जताते हुए इस्तीफ़ा मंज़ूर करने की दरख्वास्त की।

असल में ठाकरे का यह इस्तीफ़ा कई मायनों में पार्टी की कमज़ोर पड़ती नींव को दर्शाती है। साथ ही अंदरूनी राजनीतिक कलह को भी अपरोक्ष रूप से उजागर करती है। हालांकि यह इस्तीफ़ा चव्हाण स्वीकार करते हैं या नहीं यह देखना अहम होगा। सतीश चतुर्वेदी और नितीन राऊत की नाराज़गी इसके बाद भी कायम रहेगी या नहीं इसे लेकर कांग्रेस की क्षेत्रीय राजनीति का अस्तित्व निर्धारित करेगा।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges