Published On : Sat, Oct 19th, 2019

अनंत नगर, पलोटी नगर परिसर में विकास ठाकरे की पदयात्रा को मिला भरपूर प्रतिसाद

Advertisement

नागपूर : विधानसभा चुनाव में अब केवल 2 ही दिन बचे है और ऐसे में कांग्रेस पार्टी के पश्चिम के उमेदवार विकास ठाकरे भी जनसंपर्क में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते. शनिवार 19 अक्टूबर को विकास ठाकरे की पदयात्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अवस्थी नगर से शुरू हुई.

इस दौरान ठाकरे के साथ प्रमुख रूप से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विशाल मुत्तेमवार मौजूद थे. इसके बाद यह पदयात्रा मनसा चौक, आदर्श कॉलोनी, एसबीआय कॉलनी, रोज कॉलनी, सूरज नगर, अनंत नगर, राठोड ले-आउट, पलोटी नगर, जाफर नगर परिसर में घूमी.

इस दौरान नागरिकों की ओर से पदयात्रा का और विकास ठाकरे का जगह जगह पर स्वागत किया गया. इस दौरान क्षेत्र की और अपने प्रभाग की समस्याएं भी नागरिकों ने ठाकरे से बयां की.

Advertisement

इस पदयात्रा को परिसर के नागरिकों का भरपूर प्रतिसाद मिला. इस समय प्रमुख रूप से पदयात्रा में पदाधिकारी ओवेस कादरी, विलास बर्डे, रामभाऊ कळंबे, मीना तिडके, जावेद भाई, ईश्वर बर्डे, अरुण मानकर, प्रमोद सिंग ठाकूर, दिलीप मलिक, स्वप्नील पटोडे समेत सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता, राष्ट्रवादी कांग्रेस और गठबंधन के कार्यकर्ता पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.