Published On : Fri, Aug 26th, 2016

मर चुका है जय, दोषियों पर हो कार्रवाई : विधायक वडेट्टीवार

Advertisement

VIJAY WADETTIWAR

नागपुर: कांग्रेस नेता और ब्रह्मपुरी के विधायक विजय वडेट्टीवार ने उमरेड करंडला अभ्यारण के बाघ जय की मौत होने का दावा किया है। वडेट्टीवार ने जय की मौत के लिए वनविभाग को जिम्मेदार ठहराया है। नागपुर में पत्रकारों ने बात करते हुए उन्होंने कहा कि जय बहुत पहले ही मरा जा चुका है। जबकि वन विभाग और राज्य सरकार उसकी मौत की पुष्टि नहीं कर रही है। जय रेडियोकॉलर बाघ था उसके गायब होने और अब तक न मिल पाने का सवाल ही नहीं उठता। जय की हत्या हुई है और इसके लिए वनविभाग के फेंच टाइगर प्रोजेक्ट के फिल्ड डायरेक्टर एम.एस. रेड्डी और उमरेड करंडला के आरएफओ जी.एफ. उचे जिम्मेदार है।

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि उमरेड करांडला अभ्यारण में नियम के बहार जाकर काम होता था। नेता और अधिकारियो के लिए रात में सफारी का इंतज़ाम किया जाता है। कई बार जय को देखने के लिए खास लोगों को उसके पास लेकर जाया जाता था। जय की हत्या हो चुकी है। यह बात अब सार्वजनिक हो जानी चाहिए। इस मामले में एम.एस. रेड्डी और जी.एफ. उचे को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। जय को लेकर कोरी बयान बाजी कर रहे है। सीबीआई, सीआईडी जांच की बात कही जा रही है। जनता को झूठा आश्वासन देने और महज बयानबाजी करने से कुछ हासिल नहीं होगा। सरकार सीधे कार्रवाई करे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.