Published On : Tue, Jul 21st, 2020

विजय नगर मूलभूत सुविधाओं से वंचित

Advertisement

नागपुर – युवासेना जिल्हा प्रमुख हितेश जी यादव के मार्गदर्शन व शहर सचिव गौरव गुप्ता इनके नेतृत्व में आज युवासेना प्रभाग 4 शाखा युवा अधिकारी विवेक वर्मा शिष्टमंडल लकडगंज जोन सहा अधिझक नरेंद्र बावनकर को निवेदन दिया। प्रभाग क्रमांक 4 कलमना अंतर्गत विजय नगर,धर्मनगर में कई महीनों से रोड की हालत खराब है।

पाइप लाइन के अधूरे कार्य होने के वजह से रोड पर 10 फिट के बडे बडे गड्ढे होने से आये दिन दुर्घटना होती रहती है। बारिश का पानी जमा होने से प्रभाग में डेंगू मलेरिया जैसे घातक बीमारी भय आम नागरिको को परेशान कर रहा है।

रोड का दुरुस्तीकरण व दवा का छिड़काव किया जाए व पानी पाइप लाइन का कार्य मे तेजी किया जाए,ऐसा युवासेना शहर सचिव गौरव गुप्ता, उपजिल्हा अधिकारी छगन सोनवणे, पूर्व विधानसभा चिटनीस आशीष बोकडे ने लकडगंज जोन सहा अधिझक नरेंद्र बावनकर साहेब से की चर्चा के दौरान मांग की सहा.

अधिझक नरेंद्र बावनकर साहेब ने कहा जल्द ही सभी समस्याओं का निवारण किया जायेगा युवासेना के शुभम बनपेला, विनोद साहू, कांता साहू, शुभम शुलके, हेमराज साहू व युवा शिवसैनिक उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.