नागपुर: विजय धवले को सामाजिक कार्य और ग्रामीण पत्रकारिता के लिए विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित न्यू इंडिया कॉनक्लेव में राज्य स्तरीय प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। धवले का सम्मान रमन मैग्सेसे पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी डॉ प्रकाश आमटे और डॉ मन्दाकिनी आमटे ने हस्ते किया गया।
कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित थे। धवले ने आयोजकों से निवेदन कर कार्यक्रम में उपस्थित किसी बड़े नेता के हस्ते पुरस्कार न लेकर नक्सल प्रभावित गड़चिरोली के आदिवासियों के लिए जीवन अर्पित करने वाले पद्मश्री डॉ प्रकाश आमटे और डॉ मन्दाकिनी आमटे के हस्ते लिया। धवले मध्यप्रदेश की ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान के साथ दिव्यांगों और मानसिक रोगियों के लिए सेवा कार्य कर रहे हैं।
वे विशेषकर नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दिव्यांगों के सेवा कार्य मे जुड़े हुए हैं। विजय का विविध सामाजिक संस्थाओं और पत्रकार मित्रों ने अभिनंदन किया।
Attachments area
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...





