Published On : Tue, Aug 27th, 2019

विदर्भ एक्सप्रेस में चूहों के आतंक

Advertisement

नागपुर: मुम्बई से नागपुर आ रही विदर्भ एक्सप्रेस में चूहों ने आतंक मचाया। कई यात्रियों की बैग को कुतर दिया। इतना ही नही तो AC कोच में सो रहे यात्रियों की शरीर पर भी उछाल कूद करते रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापनगर निवासी संतोष काले 25 अगस्त को नाशिक रोड से नागपुर के लिए विदर्भ एक्सप्रेस के B 1 कोच में 15 नंबर बर्थ पर यात्रा कर रहे थे। इनका PNR no 8445061119 है। उन्होंने अपनी बैग सीट के नीचे डाल रखी थी और वे अपनी बर्थ पर सो गए।

रात में उनको एहसास हुवा की कुछ उनके शरीर पर ओढ़ रखी चादर पर कुछ चल रहा है। उन्होंने देखा तो 2 चूहे एक दूसरे के पीछे भाग रहे थे।

सुबह जब वे अजनी स्टेशन पर उतरे तो देखा चूहों ने उनके शरीर पर रनिग की साथ मे बैग भी कुतर दिया। साथ ही कुछ अन्य बैग भी चूहों ने कुतर दिए। ट्रैन के AC कोच में यात्रा के दौरान चूहों के साथ मिल रहा हैं इसका आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.