Published On : Mon, Feb 1st, 2021

विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

Advertisement

फ्रेंडली क्रिकेट मैच के दौरान पिच पर दिखाया जौहर

भंडारा नाना पटोले का क्रिकेट से जुड़ाव काफी पुराना है , गोंदिया में कॉलेज के दिनों के दौरान वे अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए चर्चित रहे हैं

दरअसल महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले अपने साकोली विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट लीग मैच के उद्घाटन के लिए ग्राम पिंडकेपार पहुंचे थे इस दौरान एक बार फिर मैदान पर उतरे और अपनी बल्लेबाजी का उन्होंने जौहर दिखाया तथा अपने क्रिकेट के प्रति शोक को भी दर्शकों के बीच जाहिर करते हुए चौके- छक्के बरसाए ।

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले यूं तो राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं तथा सदन में भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों के विधायकों के खूब बाउंसर झेलते हैं और अपनी वाकपटुता भरे अंदाज में उन्हें जवाब भी देते हैं।

Advertisement

अब लोगों के बीच खेले गए क्रिकेट मैच के दौरान भी उन्होंने लंबे -लंबे शॉट्स लगाए और यह तस्वीरें क्रिकेट की पिच पर उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के ज़ोहर को दर्शाती है।

गौरतलब है कि भंडारा जिले के साकोली तहसील के ग्राम पिंडकेपार यहां बंगाल क्रिकेट मंडल की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर एक फ्रेंडली मैच भी खेला गया इस दौरान अपने क्रिकेट के प्रति शौक को दर्शाते हुए नाना पटोले मैदान पर उत्तरे तथा चौके-छक्के लगाते दिखाई दिए।

विशेष उल्लेखनीय है कि गोंदिया- भंडारा जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव नजदीक आते ही नेताओं ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है तथा जनता जनार्दन से रूबरू होने का वे कोई अवसर वह छोड़ना नहीं चाहते।

-रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.