Published On : Mon, Feb 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video: नगरसेवक वीरेंद्र कुकरेजा पर अ‍ॅट्रॉसिटी कायदा लगाना गलत

Advertisement

डॉ. नितिन राउत को महाराष्ट्र कैबिनेट से निलंबित करे सीएम- वीरेन्द्र कुकरेजा।

नागपुर बीजेपी ने आज पत्रकार परिषद का आयोजन कर  वीरेंद्र कुकरेजा अ‍ॅट्रॉसिटी कायदा लगने को अन्यायपूर्ण बताया और   डॉ. नितिन राउत को महाराष्ट्र कैबिनेट से निलंबित  करने की मांग की| 

पत्रकार परिषद में,भाजपा शहर अध्यक्ष, आमदार प्रवीन दटके, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भेंडे, माजी आमदार डॉ. मिलिंद माने, नगरसेवक वीरेंद्र कुकरेजा, संजय चौधरी, लीना सोमकुवर आदि उपस्थित थे।

पत्रकार परिषद में बताया गया की  रविवार दि. २७ फेब्रुवारी २०२२ को सुबह १०:३० बजे प्रभाग क्रमांक-१ के नगरसेवक वीरेंद्र कुकरेजा इनके जनसंपर्क कार्यालय में गुंडाई प्रवृत्ति के कांग्रेस नेता बाबू खान कुछ महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं को लेकर आया। समता नगर एवं हुडको कॉलोनी में नगरसेवकों ने काम नहीं किया ऐसा आरोप वे लगा रहे थे। साथ ही उनके साथ आये कुछ लोग इसका व्हिडीयो रिकार्डींग कर रहे थे। कार्यालय में घुसकर नगरसेवक वीरेंद्र कुकरेजा एवं उनके सहयोगियों को गालियां देते हुए कार्यालय की तोड़फोड़ की इसी वक्त कार्यालय से फोन आने पर वीरेंद्र कुकरेजा कार्यालय पहुंचे उनके साथ भी बदतमीजी  करते हुए उन्हें मारा एवं उनके कपड़े फाड़े,  भाजपा की महिला  कार्यकर्ता को बाबू खान ने  जातिवाचक गालियां भी दी इसकी भी  रिपोर्ट पुलिस थाने मे लगायी गयी है।

Advertisement

कांग्रेस के मंत्री नितीन राऊत उन्होंने उसी दौरान पुलिस कमिश्नर एवं डीसीपी कलवानिया साहब को  सात-आठ बार फोन लगाएं,  पुलिस मंत्री जी के दबाव में आकर झूठे आरोप हमारे पर लगाये कार्यालय पर हमला उन्होंने किया गलत व्यवहार एवंम गाली गलोच उन्होने की औरअ‍ॅट्रॉसिटी कायदा  वीरेंद्र कुकरेजा पर लगाया यह सरासर गलत बात है। मंत्री जी के दबाव में आकर पुलिस ने झुठी कलम वीरेंद्र कुकरेजा पर लगाये पालक मंत्री  नितिन राउत पुत्र कुणाल राऊत ने पुलिस ठाने में शोर शराबा किया। पुलिस थाने के सामने आंदोलन किया उसपर भी कलम लगाना चाहिए था पर पुलिस ने उन पर कुछ भी कार्यवाही नहीं की उन्हें अरेस्ट करना चाहिए था वो कार्य पुलिस ने नहीं किया।

मंत्री नितीन राऊत ने अपने पावर का  दुरुपयोग करके पुलिस पर दबाव बनाया वीरेंद्र कुकरेजा पर अ‍ॅट्रॉसिटी   लगाने के लिए दबाव लाया ऐसे मंत्री को मुख्यमंत्री ने पद से हटाना चाहिए झूठे आरोप के तहत लगायी अ‍ॅट्रॉसिटी   के साथ सभी कलमे पुलिस ने तुरंत वापस लेना चाहिए एसी हमारी माँग है ऐसा न होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से तीव्र आंदोलन छेड़ा जायेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.