Published On : Thu, Dec 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: प्लेटफार्म पर दिखी वंदे भारत ट्रेन की झलक , वायरल हुई तस्वीरें

Advertisement

प्रधानमंत्री करेंगे जिस चमचमाती रैक का उद्घाटन , वह हाई स्पीड ट्रेन कुछ क्षण गोंदिया के प्लेटफार्म पर दिखी

गोंदिया। आधुनिक और नई खूबियों से लैस नई पीढ़ी की हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन की एक झलक गोंदिया वासियों को बुधवार 7 दिसंबर की शाम 18:04 बजे उस वक्त दिखाई दी जब प्लेटफार्म नंबर 2 पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नई रैक कुछ समय के लिए रुकी।

इस दौरान गोंदिया रेलवे स्टेशन पर मौजूद कई लोगों ने इस नई चमचमाती वंदे भारत ट्रेन के दीदार किए और इस हाई स्पीड ट्रेन की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिए जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विधिवत इसका उद्घाटन 11 दिसंबर को करेंगे।
इस ट्रेन की नई रैक बिलासपुर भेजी जा रही थी इसी दौरान वंदे भारत ट्रेन यह कुछ क्षण के लिए गोदिया प्लेटफार्म पर रुकी इस दौरान ट्रेन में कोई मुसाफिर सवार नहीं था और ट्रेन खाली थी।

Advertisement

बुलेट ट्रेन को टक्कर देती है यह हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन

यह हाई स्पीड ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है
इसमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम , सीसीटीवी कैमरे , वैक्यूम बायो टॉयलेट , ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर और आपातकालीन स्थिति में प्रत्येक कोच में 4 लाल बटन की लाइट लगी है वहीं लोको पायलट और यात्रियों के बीच कम्युनिकेशन के लिए भी सुविधा मौजूद है।
इस वंदे भारत ट्रेन के प्रत्येक डिब्बे पर 9 करोड़ से अधिक की लागत आई है।

वंदे भारत ट्रेन रविवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी तथा बिलासपुर , रायपुर , दुर्ग , गोंदिया और नागपुर में इसका स्टॉपेज होगा।
ट्रेन केवल 52 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। यह ट्रेन 180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। फिलहाल कुछ ही समय में इसकी स्पीड नागपुर से दुर्ग स्टेशन के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तय होगी।

यह देश की छठवीं वंदे भारत ट्रेन है जिसकी सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को सौंपेंगे।

जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार नागपुर से दोपहर 14:05 यह ट्रेन चलेगी और बिलासपुर का सफर करीब साढ़े 5 घंटे में तय होगा।

यह ट्रेन गोंदिया दोपहर 15: 46 पर पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 15:48 को बिलासपुर के लिए रवाना होगी।

दुर्ग में यह ट्रेन 17:30 बजे पहुंचेगी , रायपुर 18:08 को और बिलासपुर 19: 35 बजे को पहुंचेगी

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.