नागपुर– हुडकेश्वर में स्थित एक सराफा दूकान का शटर तोड़कर चोरों ने नकद 50 हजार रुपए और सोने चांदी के गहनों समेत साढ़े चार लाख रुपयों के माल पर हाथ साफ़ कर दिया। शारदा नगर हुडकेश्वर के निवासी दिलीप बांगरे का श्री गुरुमाउली ज्वेलर्स के नाम से एक ज्वेलर्स की दूकान है। रात क़रिब 7:30 बजे उन्होंने दूकान बंद किया। सुबह 7 बजे वे हमेशा की तरह दूकान खोलने आने पर उन्हें शटर की एक पट्टी टूटी हुई दिखाई दी।
एक तरह का शटर उठा हुआ था। यह देखकर उन्होंने हुडकेश्वर पुलिस को सूचित किया। पुलिस उनकी दूकान पर पहुंची। दूकान के अंदर जाकर देखने पर चोरों ने शोकेस में रखे सोने चांदी और बेंटेक्स के गहनों को चुराने की बात समझ आयी। चोरों ने ड्रावर में रखे 50 हजार रुपए भी चुराए।
ख़ास बात ये है की चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मुँह पर स्कार्फ बांधा था। उन्होंने दूकान के सामने आने के बाद सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी। एक ने लोहे की सलाख से शटर की एक पट्टी तोड़ दी। उसके बाद एक ने बाजू से शटर उठाकर भीतर प्रवेश किया।
तो वही दूसरा बाहर खड़ा था। पुलिस ने सीसीटीवी के डीवीआर की जांच करने पर पता चला की आरोपी चोरो की संख्या दो थी और सुबह 2:30 बजे के आसपास वे दूकान के पास आए थे। लगभग 1 घंटे 15 मिनट वे यहां थे। पुलिस ने विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर चोरों के उंगलियों के निशान लिए है। बांगरे की शिकायत पर पुलिस निरीक्षक शुभांगी मोहारे ने चोरी का मामला दर्ज किया है। आरोपी चोरों की तलाश जारी है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





