Published On : Thu, Aug 30th, 2018

रितेश देशमुख के 2 साल के बेटे राहिल का फिटनेस Video, तैमूर को किया चैलेंज

Advertisement

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा शुरू किए गए #HumFitToIndiaFit चैलेंज को देशभर के लोगों ने हाथोहाथ लिया. भारत में फिटनेस को प्रमोट करने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स और नेता आगे आए. ये फिटनेस चैलेंज काफी हिट हुआ. इसी की तर्ज पर अब #BachceFitTohDeshFit चैलेंज की शुरूआत हुई है. इसे एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के 2 साल के बेटे राहिल ने शुरू किया है.

बच्चा पार्टी की फिटनेस को प्रमोट करने की इस पहल को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है. जेनेलिया ने बेटे राहिल का एक वीडियो इंस्टा पर पोस्ट किया है. जिसमें राहिल एडवेंचर्स एक्टिविटी करते नजर आ रहे हैं. वे दीवार पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं. जेनेलिया ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ”राहिल ने अपने बाबा का #FitnessChallenge स्वीकार किया है. अब वे बच्चा गैंग को चैलेंज कर रहा है..#BachceFitTohDeshFit.”

नन्हें राहिल ने #BachceFitTohDeshFit चैलेंज के तहत कई स्टारकिड्स को चुनौती दी है. इसमें सलमान खान की भांजे आहिल, करीना-सैफ के बेटे तैमूर, करण जौहर के बच्चे (यश-रूही), तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य का नाम शामिल है.

जेनेलिया के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए करण जौहर ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा- “OMG!!! इसे देखो. ये तो रॉकस्टार है. मैं इसे अपने बच्चों के साथ करने की सोचने से पहले नर्वस हूं”. बता दें, इससे पहले अजय देवगन के बेटे ने भी फिटनेस चैलेंज लिया था. उनका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था.

Credit: Aaj Tak

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.