Published On : Fri, Apr 10th, 2020

वीडियो: राजनैतिक हस्तक्षेप या फिर सेटिंग के कारण नही हुई ‘कॉर्नर बियर बार’ पर कार्रवाई

Advertisement

नागपुर- नागपुर शहर में लॉकडाउन चल रहा है. धारा 144 भी लागू है. सभी दुकाने पूरी तरह से बंद है. बावजूद इसके शहर के एक बियर बार के मालिक ने अपने बार से बेचने के लिए सुबह तड़के 5 बजे 6 से 7 शराब के बॉक्स अपने गाड़ी में डाले. इसमे अब खासबात यह है कि कुछ नागरिकों ने इस घटना का पूरा वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया है. इस वीडियो को पुलिस विभाग के पास भेजा गया. लेकिन एक्साइज डिपार्टमेंट का मामला होने की वजह से उन्होंने कार्रवाई नही की.
 
घटना इस प्रकार है महालगी नगर और बेसा पॉवर हाउस चौक के बीच हुड़केश्वर पुलिस स्टेशन के बीच रिंग रोड पर ‘कॉर्नर  बियर बार है. बियर बार को सील लगा हुआ है. 2 अप्रैल को सुबह बार का मालिकअपनी कार से आता है और शराब के 6 से 7 बॉक्स कार में रखता है ,बेचने के लिए. बार का मालिकका यह कारनामा कुछ नागरिकों की ओर से मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जाता है. इसके बाद उस नागरिक की ओर से इस वीडियो को पुलिस विभाग के पास भेजा जाता है. लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नही की जाती.

अब बात करते है एक्साइज डिपार्टमेंट की जो आए दिन शराब की कार्रवाई करती रहती है. लेकिन जब यह वीडियो और इस घटना की शिकायत उनसे की गई तो कुछ दिनों के बाद वे आए और बियर बार का रजिस्टर जिसमे माल का पूरा रिकॉर्ड था वो लेकर गए. इसके बाद वे बार का मालिक को बुलाते है और किसी भी तरह की कार्रवाई नही करते. जब कि धारा 144 लगे होने पर बार से इस तरह से शराब निकालने पर बियर बार हमेशा के लिए सील हो सकता है. लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ भी दिखाई नही दिया.  जानकारी के अनुसार बार का मालिक की भाभी नगरसेविका है.

शहर में अब दबी जुबान में यह चर्चा चल रही है कि एक्साइज डिपार्टमेंट के साथ बार के मालिक कि सेटिंग हो गई है या फिर राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण यह पूरा मामला ही दबा दिया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.