Published On : Wed, Jul 18th, 2018

Video: दूध ले जानेवाली ट्रेन रोकने पहुंचे सांसद राजू शेट्टी

Advertisement

Nagpur: दूध उत्पादक किसानों को दाम बढ़ाकर देने की मांग को लेकर राज्य में घमासान मचा हुआ है. राज्य सरकार ने दूध बंदी आंदोलन के मद्देनजर गुजरात से ट्रेन के जरिए दूध मंगाने का फैसला लिया. इससे आंदोलन के फेल पड़ने का खतरा मंडराने लगा था.

जिसे देखते हुए दूध आंदोलन को लेकर आज पालघर जिला के डहानू रेलवे स्टेशन पर सांसद राजू शेट्टीऔर समर्थक गुजरात की तरफ से दूध लेकर मुंबई आने वाली ट्रेन को रोकने के लिए डहानू रेलवे स्टेशन पहुंचे. उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य से एक भी दूध ले जानेवाली ट्रेन गुजरने नहीं देंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि कल से महाराष्ट्र की सभी महिला जवान सभी अपने जानवरों को लेकर सड़क पर उतर कर चक्का जाम करने वाली हैं.

Advertisement

सांगली –
वहीं सांगली में दूध ट्रान्सपोर्ट करनेवाले वाहन को फोड़कर दूध रास्ते पर फेंक दिया गया. जिले के कवठेमहाकाल में शेजाल एग्रो मिल्क डेयरी की दूध ट्रान्सपोर्ट करनेवाली गाड़ी को स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ताओं ने निशाना बनाया.

इसी तरह कवठेमहाकाल की कृष्णा दूध संघ की बड़ी दूध की टंकी फोड़ दूध कॅन्स रास्ते पर खाली कर दिया. आंदोलन के तीव्र होने के बाद गांवों से दूध संकलन कर वारणा दूध संघ के टैंकर को पुलिस बंदोबस्त के बीच रवाना किया गया. टैंकर पाश्चराइजेशन प्रक्रिया के लिए ले जाया जा रहा था.

By Narendra Puri

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.