Published On : Wed, May 12th, 2021

Video: गाँधीबाग के कपड़े के शोरूम में अंदर से बेचे जा रहे हैं कपड़े, जुटे 100 से ज्यादा ग्राहक

Advertisement

नगरसेवक बंटी शेलके ने फेसबुक लाइव के माध्यम से लगाया आरोप

नागपुर– नागपुर शहर में लॉकडाउन लगा हुआ हैं. सभी दुकानों को सुबह 11 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी गई है. शहर के छोटे दुकानदार तो 11 बजे से पहले ही अपनी दुकानें बंद कर देते हैं, लेकिन शहर के बड़े दुकानदार सामने से दुकान बंद करके अंदर से ग्राहकों कि भीड़ जमा कराकर सामान देते है. ऐसे ही एक मामला सामने आया हैं, गाँधीबाग का कपड़े का शोरूम ‘ आलिशान ‘ सामने से दुकान बंद करके अंदर लगभग 150 से 180 ग्राहकों को कपडे देने का आरोप नगरसेवक और सामाजिक कार्यकर्ता बंटी शेलके ने लगाया है. शेलके ने फेसबुक लाइव के माध्यम से ‘ आलिशान ‘ शोरूम का यह वीडियो बनाया है.

इस वीडियो की खासबात यह हैं कि इसमें मनपा के एनडीस स्क्वाड के कर्मचारी भी हैं. लेकिन वो कार्रवाई करना तो दूर मूकदर्शक बनकर खड़े हैं. इस दौरान जब शोरूम में बंटी शेलके और कर्मचारी भीतर गए तो काफी हंगामा हुआ. शोरूम के संचालक , उसके समर्थक और महिलाओं ने काफी हंगामा किया. इस दौरान भी मनपा कर्मचारी कार्रवाई करने में हिचकिचाते रहे.

Advertisement

शेलके ने आरोप लगाया है कि मनपा कर्मचारी और पुलिस की मिलीभगत से चुपके से यह बिक्री चल रही हैं. इसमें खासबात यह है कि तहसील पुलिस स्टेशन सामने ही है. लेकिन शोरूम संचालक पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नही की जा रही हैं. जबकि दूसरे छोटे दुकानदारों को समय रहते बंद नहीं करने पर उनपर कार्रवाई की जा रही है.

शेलके का आरोप है कि जब हम शोरूम में गए तो भीतर शोरूम के संचालक के होने के बावजूद भी किसी ने दरवाजा नही खोला और दूसरे दरवाजे से सबको बाहर कर दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.