Published On : Sat, Jul 19th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया : VIP काफिले की पायलट गाड़ी बनी काल , छीन ली जिंदगी

पूर्व मंत्री व मौजूदा विधायक डॉ. परिणय फुके की सुरक्षा में लगा था काफिला , टकराकर दुपहिया चालक की हुई मौत
Advertisement


गोंदिया। एक वीआईपी काफिले की पायलट गाड़ी से टकराकर एक दोपहिया चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा 20 जुलाई शनिवार सुबह 9:00 बजे के आसपास गोंदिया जिले के गोरेगांव के निकट हिरडामाली पेट्रोल पंप के पास उस वक्त घटित हुआ जब पूर्व मंत्री तथा मौजूदा विधायक डॉ. परिणय फूके यह गोंदिया जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष और पदाधिकारीयों के चुनाव के सिलसिले में नागपुर से गोंदिया रहे थे, उनके सुरक्षा काफिले में पायलट पुलिस वाहन आगे तेज रफ्तार चल रहा था इसी दौरान कामकाज के सिलसिले में गोरेगांव से गोंदिया आ रहा युवक अरविंद उर्फ रवि चौहान यह हिरडामाली पेट्रोल पंप के पास स्थित पान ठेले पर गुटखा लेने के लिए अचानक मुड़ा कि तभी पीछे से आ रहे काफिले में पायलट पुलिस वाहन का ड्राइवर रफ्तार संभाल नहीं सका और पायलट गाड़ी से टकराकर युवक अरविंद ये लहूलुहान होकर गंभीर जख्मी हो गया , गंभीर अवस्था में विधायक परिणय फुके के वाहन से उसे गोंदिया के जिला केटीएस अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई और मुआवज़े की मांग की है , तथा तब तक , पोस्टमार्टम कर शव ना उठाने की बात कही है।

Advertisement

मामले को दिए जा रहे हैं राजनीतिक रंग को देखते हुए जिला KTS अस्पताल में पुलिस सिपाहियों की पॉइंट ड्यूटी लगा दी गई है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.