Published On : Fri, May 16th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: NNTR वन्यजीवों के लिए बना वरदान , पशु गणना में दिखा रोमांच

Advertisement

नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व में 10 बाघ और 24 तेंदुओं की संख्या पंजीकरण का दावा

गोंदिया। गोंदिया जिले पर निसर्ग का वरदान है यहां के जंगलों में प्रतिवर्ष वन्य जीव गणना की जाती है जिसके लिए प्रकृति प्रेमी बुद्ध पूर्णिमा का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
पूर्णिमा की चांदनी रात की रोशनी में 12 मई 2025 को नवेगांव- नागझिरा व्याघृ प्रकल्प (टाइगर रिजर्व) में वन्य जीव गणना की गई इसकी मेजबानी के लिए वन्य जीव विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण की गई थी तथा 75 से अधिक मचान बनाए गए थे।

इस रोमांचक कर देने वाले क्षण के वन्य जीव प्रेमी, आम नागरिकों के अलावा प्रकृति प्रेमी संगठन के सदस्य भी साक्षी बने।

कुछ को हुए बाघ के दर्शन , कुछ दीदार को तरसे

Advertisement

इस दौरान चंद्रमा के प्रकाश और दिन की रोशनी के बीच व्याघृ प्रकल्प में मुक्त संचार कर रहे हैं विविध वन्यजीवों की गणना कर उनका पंजीकरण किया गया , इस गणना के दौरान नवेगांव- नागझिरा टाइगर रिजर्व में 10 बाघ ( टाइगर ) और 24 तेंदुओं की संख्या का पंजीकरण किया गया है ऐसा दावा किया जा रहा है ।

बताया जाता है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बाघों की संख्या में 2 की कमी आई है जबकि तेंदुए की संख्या में 6 की वृद्धि हुई है।
बता दे की पशु गणना के दौरान कुछ भाग्यशाली पर्यावरण प्रेमियों को बाघ के दर्शन हुए तो कुछ दीदार को तरस गए।

समूह में चल कदमी करते दिखे वन्य जीव

इस गणना के दौरान नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान व नागझिरा वन परिक्षेत्र के पिटेझरी , कोका , मंगेझरी , चोरखमारा वन क्षेत्र इलाकों में गणना टीमें तैनात की गई थी बाघ,तेंदुआ ,जंगली कुत्ता , हिरण , भालू , जंगली सूअर , नेवला , नीलगाय , सांभर , चीतल , बंदर , मोर , बारासिंगा , खरगोश ,जंगली बिल्ली , जंगली मुर्गा साहित्य विविध प्रजातियों के पक्षी जैसे ताड़ , हल्दिया , कोयल , सनबर्ड , घार , चोसेंगा , मंगोलिया आदि खुले में विचरण करते हुए साफ देखे गए सभी वर्गों के कुल 2302 जानवर दर्ज किए गए।
पिछले वर्ष की तुलना में जंगली जानवरों की संख्या में वृद्धि बताई जा रही है। हालांकि वन्य जीव गणना में शामिल कुछ प्रकृति प्रेमियों को बाघ और तेंदुए के दीदार ना होने से उन्हें निराशा हाथ लगी।
बता दें कि शाम 6 बजे से सुबह तक चली इस पशु गणना में वन विभाग , वाइल्डलाइफ विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इसके लिए जंगल वन
परिक्षेत्र में 75 मचान बनाए गए थे एक मचान पर अधिकतम चार लोगों को जगह दी गई , प्रत्येक मचान पर केवल दो प्रतिभागी व कर्मचारी नियुक्त किए गए।
पहले आओ- पहले पाओ के तर्ज पर एनएनटीआर प्रशासन द्वारा सशुल्क शॉर्ट लिस्ट किए गए प्रतिभागियों को रात्रि भोजन के पैकेट और पानी की बोतल तथा सुबह में नाश्ता उपलब्ध कराया गया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.