Published On : Thu, Feb 24th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया:एकतरफा प्यार में युवती का कत्ल

Advertisement

पब्लिक के हाथों घिरता देख , सिरफिरे ने खुद के हाथ की नस काटी

गोंदिया जिले के रावणवाड़ी थाना अंतर्गत आने वाले मार्ग पर एक सिरफिरे ने बीच सड़क एकतरफा प्यार में युवती के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी , बाद में पब्लिक के हाथों खुद को घिरता देख उस सिरफिरे ने खुद के हाथ की ब्लेड से नस काट दी। घायल अवस्था में आरोपी का ऑन द स्पॉट पब्लिक से चल रहे विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। बहरहाल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि 11वीं कक्षा में अध्ययनरत ग्राम चिरामनटोला निवासी 18 वर्षीय युवती भाग्यश्री यह ट्यूशन कोचिंग क्लास अटेंड करने के बाद अपने घर की ओर साइकिल पर सवार होकर वापस लौट रही थी इसी दौरान शाम 5 बजे के आसपास रावणवाड़ी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम झिलमिली- चिरामनटोला मार्ग पर आरोपी युवक दुर्गाप्रसाद (20,निवासी दासगांव ) ने उसे घेर लिया , सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में युवती के सिर पर बीच सड़क पर ही भारी हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को पब्लिक के हाथों घिरता देख पंचायती पिटाई के डर अपने हाथ की नस ब्लेड से काट आत्महत्या का प्रयत्न किया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ,रावनवाड़ी पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। बताया जाता है कि लड़की से इस सिरफिरे युवक से बात करने से भी मना करती थी , इसी बात से नाराज होकर उसने हथौड़े से वार कर दिया। बहरहाल आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच थाना प्रभारी उद्धव दमाड़े कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.